कानपुर के बर्रा से अपहृत लैब टेक्नीशियन संजीत की हत्या और उसके शव को पांडु नदी में फेंके जाने की खबर सुनकर मां बहन और पिता बदहवास हो गए हैं। मां का रो रो कर बुरा हाल है। पांडु नदी में पीएसी के गोताखोर उसके शव की तलाश कर रहे हैं। संजीत की मां ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा पुलिस की लापरवाही में बेटे की जान चली गई। पुलिस से बोलीं मेरा बेटा तो चला गया अब क्या आखिरी बार उसका चेहरा भी नहीं देखने दोगे। मेरे बेटे का शव नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।