फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का परौंख आगमन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिए जरूरी दिशा निर्देश

Thu, 02 Jun 2022 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तीन जून को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री परौंख आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गुरुवार को परौंख पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने पथरी देवी मंदिर में दर्शन किए। 
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी परौंख पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा से लेकर किसी भी प्रकार की खामियां नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि गुरुवार को उनका हेलीकॉप्टर परौंख स्थित हेलीपैड पर उतरा और वहां मौजूद उच्चाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने परौंख स्थित पथरी देवी मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयार जनसभा स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा सुरक्षा और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गांव के भ्रमण रूट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

2 of 6
आयोजन स्थल का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले पथरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और पुजारी से मंदिर के बारे में जाना। इसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयार जनसभा स्थल, मिलन केंद्र, झलकारीबाई राजकीय विद्यालय, आंबेडकर पार्क आदि में तैयारियों का जायजा  लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश अफसरों को दिए हैँ। उन्होंने अफसरों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने बैठक करके कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

4 of 6
आयोजन स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने पुलिस विभाग और उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। पुलिस प्रशासन ने तीन जून को राष्ट्रपति की परौंख की सभा को लेकर पार्किंग एडवाइजरी के साथ रूट मैप भी जारी कर दिया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर अन्य विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पार्टी के पदाधिकारियों से तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए और हेलीपैड के लिए निकले। यहां से करीब 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने जारी किया कार्यक्रम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम लगभग 11 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे और यूपी इन्वेस्टर्स समिट के @ 3.0 ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में हिस्सा लेंगे।
  • पीएम दोपहर करीब 1:45 बजे कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे और वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे डॉ.बीआर अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे।
  • मिलन केंद्र राष्ट्रपति का पैतृक घर है, जिसे सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया और एक सामुदायिक केंद्र (मिलन केंद्र) में बदल दिया गया। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे परौंख गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें