फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति बोले- 'वजन कम करो भदौरिया जी', 'बाबू जी और मां ठीक तो हैं न'

Sun, 07 Oct 2018 08:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेत्री प्रेमलता कटियार को देखते ही राष्ट्रपति मुस्कुरा पड़े। उनसे कुशलक्षेम पूछी। फिर बोले, और कैसा है शहर। इसके बाद चार- पांच मिनट तक इसी मसले पर दोनों में बातचीत हुई। शहर की साफ सफाई पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति बोले, कानपुर के कोने-कोने में सफाई अभियान चलना चाहिए ताकि हम विश्व के सामने नजीर पेश कर सकें। इस पर प्रेमलता कटियार ने कहा कि कानपुर बदल रहा है। आने वाले समय में और भी बदला रूप देखने को मिलेगा। वे बेटी (नीलिमा कटियार) की विधानसभा में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देती हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
बाबू जी और मां ठीक तो हैं न 
शहर के कारोबारी व बादशाह नमकीन के मालिक ओम सिंह भी उन विशिष्ट जनों में शामिल थे जिन्हें भोजन के दौरान राष्ट्रपति से मुलाकात का मौका मिला। राष्ट्रपति ने ओम सिंह से बोले बाबू जी और मां ठीक हैं न। इसके बाद उन्होंने कानपुर प्रवास के दौरान शाखा में होने वाली मुलाकातों को याद किया। ओम सिंह ने बताया कि उनके किदवई नगर स्थित घर पर साप्ताहिक शाखा लगा करती थी। कोविंद जी जब कानपुर में होते थे तब उनके घर जरूर आते थे। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात हुई तो मन खुश हो गया। 


 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति से मिलकर गदगद हो गए
कल्याणपुर कलां निवासी शिवप्रसाद सोनकर ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। शिवप्रसाद ने बताया कि वे पिछले 20 साल से कोविंद से जुड़े हैं। राज्यसभा सदस्य होने के समय भी साथ रहे। बीते वर्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता का पद था। शहर आने पर मिलने की इच्छा जताई थी। राष्ट्रपति से मिलकर मन बहुत प्रसन्न है। 


 

4 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
वजन कम करो भदौरिया जी 
मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियर कालेज कैंपस निवासी ठेकेदार राजेंद्र सिंह भदौरिया को देखकर राष्ट्रपति बोले, भदौरिया जी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। वजन कम करिए। सुबह शाम थोड़ा टहला करिए। यह सुनकर राजेंद्र सिंह भदौरिया मुस्कुरा पड़े। बोले आपने कह दिया सो अब जरूर ध्यान रखूंगा। इस पर दोनों हंस पड़े। राजेंद्र भदौरिया ने बताया कि वे मूलरूप से राष्ट्रपति के गांव परौंख के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति उनके पड़ोसी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
घर परिवार की बातें हुईं 
अंबेडकरपुरम आवास विकास-3 निवासी आनंद वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बीते 25 वर्षों से संबंध हैं। मुलाकात हुई तो पहले की तरह की घर परिवार की बातें हुईं। उन्होंने परिवारीजन और बच्चों का भी हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि उनके साथ मुलाकात करने वालों में स्वामी बृजानंद अवधूत जी महाराज और एनएचएआई के जीएम पुरुषोत्तम लाल चौधरी भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें