फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने विधायक से पूछा क्या यह आपका क्षेत्र है, जवाब कुछ ऐसा था कि सभी खिलखिलाकर हंस पड़े

Sat, 30 Jun 2018 09:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर जैसे ही चकेरी हवाई अड्डे पर पहुंचे तो वहां इतनी संख्या में परिचित लोगों को देखकर हंस पड़े। उनके चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी साफ दिख रही थी। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उनका स्वागत किया, उसके बाद तो राष्ट्रपति ने खुद ही लोगों का नाम लेकर बुलाना शुरू कर दिया।


 
विज्ञापन

2 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
चकेरी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के स्वागत में उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिनका उस क्षेत्र से संबंध है। उसमें क्षेत्रीय सांसद, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व क्षेत्रीय विधायक, पार्टियों के जिलाध्यक्ष शामिल थे। बुधवार को जो लोग हवाई अड्डे पर मिलने गए, उसमें से सभी अपने क्षेत्र के प्रतिनिधित्व के हिसाब से गए थे। अकेले बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ही ऐसे थे, जिनका प्रोटोकाल के तहत चकेरी क्षेत्र से कोई संबंध नहीं बनता है।
विज्ञापन

3 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से रामनाथ कोविंद ने बहुत ही शालीनता से मुस्कराकर सांगा से पूछ लिया कि क्या चकेरी उनकी विधानसभा में आता है। वैसे चकेरी महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है, यहां के विधायक सतीश महाना है। कहा जा रहा है कि सतीश महाना यहां मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे, इसीलिए सांगा ने इसका पूरा लाभ उठाया। इसी तरह बिल्हौर के विधायक भगवती सागर भी स्वागत करने वालों की लाइन में थे। अरुण पाठक इसलिए स्वागत करने वालों में शामिल थे, क्योंकि उनका क्षेत्र कानपुर-उन्नाव तक है।
विज्ञापन

4 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति का चकेरी हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले सभी लोगोें ने यह माना कि कानपुर पहुंचकर रामनाथ कोविंद के चेहरे पर अपने घर आने जैसी खुशी साफ दिख रही थी। सबसे पहले राज्यपाल रामनाईक ने स्वागत किया।  स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, प्रकाश पाल, देवेश कोरी के अलावा सेना के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें