कानपुर में होलिका के साथ लोगों ने आतंकवाद का पुतला भी जलाया। शहर में चारों ओर होली की खुमारी छाई हुई है। रंग-गुलाल के साथ मोहल्ले और बाजारों में होल्यारों की टोलियां नजर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
हाेलिका दहन के लिए लगा चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लोग एक दूसरे को रंग लगाककर होली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए पर कहीं न कहीं लोगों के दिलाें में पुलवामा आंतकी हमले में मारे गए भारतीय जवानों के लिए प्यार और आतंकियों के लिए नफरत भी नजर आई।
विज्ञापन
3 of 5
हाेलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कई जगहों पर होली के साथ आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया। लोगों ने होलिका के साथ आतंकी मसूद अजहर का फोटो लगाकर जलाया। लाेगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
4 of 5
हाेली खेलती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
कई जगहों पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका गया। लोगों में आतंकवाद को लेकर खासा राेष नजर आया। कई स्थानाें पर पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया। देेर रात को होलिका दहन के साथ लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
लोगों के घरों में होली का जश्न हो रहा था पर शहीदों के घरों में इस मौके पर गम में डूबा नजर आया। उन्नाव के शहीद अजीत, कानपुर के शहीद प्रदीप और कानपुर देहात के शहीद श्यामबाबू के घरों में पूरे दिन लोगों के आने जाने का सिलसिला लगा रहा।