सपा, भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार के बीच मंगलवार को शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने महानगर में ब्राह्मण कार्ड खेल दिया। प्रसपा ने यहां से एकदम नया चेहरा राजीव मिश्रा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। शुरू में यह चर्चा थी कि कांग्रेस से समझौता होने के बाद महानगर सीट से प्रसपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, शिवपाल यादव
कांग्रेस से श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट मिलने के बाद पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। नई पार्टी होने की वजह से प्रसपा का अभी महानगर में भले ही जनाधार कम हो लेकिन ब्राह्मण कार्ड से सेंधमारी हो सकती है। यदि सपा और भाजपा भी ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगती है तो महानगर में जबरदस्त टक्कर होगी।
विज्ञापन
3 of 5
शिवपाल सिंह यादव,अखिलेश यादव
महानगर में इस समय सामान्य जाति के मतदाताओं की संख्या करीब 5 लाख 20 हजार है। इसमें से ब्राह्मणों की संख्या करीब तीन लाख है। क्षत्रिय करीब एक लाख, वैश्य 90 हजार से ज्यादा, कायस्थ 39 हजार से ज्यादा हैं। दूसरे नंबर के मतदाताओं में अनुसूचित जातियां आती हैं, जिनकी संख्या करीब 3 लाख 80 हजार है। तीसरे स्थान पर पिछड़ी जातियां हैं। 2 लाख 90 हजार हैं।
4 of 5
शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव
जबकि अल्पसंख्यकों की संख्या 4 लाख के आसपास है। ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह तय हो पाएगा कि मुकाबला कितना रोचक और रोमांचक होगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट से महानगर प्रत्याशी बनाए गए राजीव मिश्रा मूलत: फ तेहपुर के महमूपुर गांव के निवासी हैं। श्यामनगर में वह सी ब्लाक में रहते हैं। राजीव मिश्रा का मुंबई में कारोबार है।
वह वहां पर रायफल क्लब चलाते हैं। इसी के साथ उन्होंने शिवा सेना की खिलाफत करने और महाराष्ट्र से बाहर के लोगों को जोड़कर ‘पर प्रांतीय पार्टी’ का गठन किया था। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पार्टी का विलय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में कर लिया। उन्होंने बताया कि यहां बीएनडी से उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। यहां छात्र संघ में भी सक्रिय रहे। परिवार को पत्नी और एक बेटी है।