फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के साथ हैवानियत, पीटा-पटका, सात माह का गर्भ गिरा

Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

फर्रुखाबाद की घटना, दो माह बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुई दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में मानवता को झकझोर कर रख देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। इस कारण महिला के गर्भ में पल रहा सात माह का भ्रूण गिर गया...
विज्ञापन


 

डेमो
​करीब दोमाह पहले गर्भवती के साथ हुई मारपीट में उसका सात माह का गर्भ गिर गया। इलाज के बाद ठीक होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मंगलवार को रिपोर्टिंग सेल में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें महिला के गांव के ही दो लोगों को नामजद किया गया है। 

 

डेमो
अमृतपुर के गांव पिथनापुर निवासी काजल पत्नी आदेश अपनी सास जगदेवी व ससुर नन्हें के साथ 4 मई को राजापुर गई थी। वहां से पिथनापुर लौटने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच उनके गांव के ही दिनेश शुक्ल और कुसमा देवी वहां पहुंचे। इन लोगों ने पुराने विवाद को लेकर गालीगलौज की और जगदेवी को पीटने लगे। 

 

डेमो
काजल ने अपनी सास को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा और जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसका सात माह का गर्भ गिर गया। कई दिनों के इलाज के बाद काजल ठीक हुई तो परिजनों के साथ थाने में शिकायत की।

 
विज्ञापन

डेमो
रिपोर्ट दर्ज न होने पर मंगलवार को एसपी आफिस पहुंच कर शिकायत की। एसपी के आदेश पर रिपोर्टिंग सेल में मामला दर्ज हो गया। घटना की जांच अमृतपुर थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। एसपी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें