फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 बैंकों से लें 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के फॉर्म, केवल 2 लाख में खरीदें ‘अपना घर’

Thu, 26 Oct 2017 04:57 PM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये में दो कमरों के फ्लैट के लिए बुधवार से आवेदन शुरू होंगे। फार्म कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) से जुड़ी बैंकों की निर्धारित शाखाओं से निशुल्क मिलेंगे। फार्म केडीए में बनी एकल विंडो के जरिए 10 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
योजना के फ्लैट लेने के लिए कानपुर शहर में 46 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। एक फ्लैट की लागत साढ़े चार लाख रुपये आ रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देंगी। आवेदकों को दो लाख रुपये देने पड़ेंगे। लोन भी ले सकते हैं। 46 हजार आवेदकों के बीच केडीए डिमांड सर्वे करा रहा है। सर्वे में दो लाख रुपये देकर फ्लैट लेने वालों की संख्या जानी जाएगी। इस योजना में आवेदन न कर पाने वाले भी अब आवेदन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पहले सर्वे की शुरुआत मंगलवार से होनी थी। सभी बैंक की शाखाओं से सर्वे के आवेदन फार्म मिलने थे। बैंकों की शाखाओं में एक साथ आवेदन फार्म उपलब्ध न हो पाने के कारण बुधवार से सर्वे की शुरुआत होगी। केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि बुधवार से निर्धारित बैंकों की शाखाओं से आवेदन फार्म निशुल्क लिए जा सकेंगे।
 

4 of 5
डेमो पिक
कानपुर की इन बैंक शाखाओं में मिलेंगे आवेदन फार्म
एचडीएफसी बैंक (केडीए परिसर)
एक्सिस बैंक (सिविल लाइंस)
आईसीआईसीआई बैंक (माल रोड)
बैंक ऑफ बड़ौदा (गुमटी नंबर-5)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (मोतीझील)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पति-पत्नी के नाम न हो मकान
योजना में तीन लाख रुपये तक सालाना आय और ऐसे लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनका देश के किसी हिस्से में मकान न हो। पति या पत्नी, किसी के भी नाम मकान होने पर आवेदन नहीं किया जा सकेगा। माता-पिता के नाम मकान होने की स्थिति में परिवार के विवाहित बेटे आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें