फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS हादसे के वक्त हवा से बात कर रही थी पूर्वा एक्सप्रेस, बेहद भयानक था वो मंजर

Sat, 20 Apr 2019 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। ट्रेन पलटने से यात्रियों में हाहाकार मच गया। नौ डिब्बे पलटने की सूचना है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

2 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला

रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा गया। डीआरएम अमिताभ कुमार के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार 125-130 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।

विज्ञापन

3 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला

ड्राइवर फूल सिंह ने बताया कि हादसे के समय एक झटका सा लगा लेकिन ऐसा हो जाएगा इसका अंदाजा नहीं था। झटका लगते ही गार्ड ने वॉकीटॉकी पर बताया कि ट्रेन पटरी से उतर चुकी है। इतना सुनते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाई गई साथ ही ट्रेन से नीचे उतरकर देखा तो होश उड़ गए। फूल सिंह ने कहा कि भगवान का लाख-लाख शुक्रिया कि कोई जनहानि नहीं हुई।

 

4 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
05122323015

इन ट्रेनों का बदला रूट
पूर्वा एक्सप्रेस के शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से राजधानी सहित कई अप व डाउन ट्रेनों को वाया वाराणसी-लखनऊ रवाना किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
इन ट्रेनों का बदला रूट
12301 अप हावडा़ राजधानी
12313 अप सियालदह राजधानी
22823 अप भुवनेश्वर राजधानी
12235 मधुपुर आनंद विहार
12948अप पटना अहमदाबाद
12817 अप हटिया झारखंड
12877 अप रांची इंटरसीटी
12323 अप कोलकाता आनंदबिहार
14019 अप त्रिपुरा एक्सप्रस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें