फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ट्रेन हादसा: दर्दनाक मंजर बयां करती ये तस्वीरें

Sat, 20 Apr 2019 12:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। ट्रेन पलटने से यात्रियों में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन

2 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं।
विज्ञापन

3 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था।

4 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा गया। पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।
विज्ञापन

5 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन

6 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई। घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

7 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था। अचानक से एक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

8 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि ट्रेन पलट गई है। बहुत से यात्री हताहत हुए हैं। झारखंड के जसीडीह निवासी राजेश चौधरी ने बताया कि चारों तरफ चीख पुकार मची है।

9 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों में बिहार के रवींद्र वर्मा, पवन सिंह, संजय, भूपेश, वीरेंद्र आदि को कांशीराम ट्रामा सेंटर लाया गया है।

10 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, महाराजपुर पुलिस सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।

11 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानपुर डीएम विजय विश्वास पंत घटना स्थल पर मौजूद हैं।
 

12 of 14
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि- पूर्वा एक्सप्रेस की खबर से मन आहत है। हम ईश्वर से सभी प्रभावित परिवारों तथा घायल यात्रियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।
 

13 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल का जायजा लेने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी भी पहुंचे। 

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
05122323015
 
विज्ञापन

14 of 14
कानपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
डीआरएम अमिताभ कुमार के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार 125-130 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें