फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पूर्वा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो हिस्सों में बंटकर पलटी ट्रेन, मच गया हाहाकार

Sat, 20 Apr 2019 04:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
ट्रेन पलटने के बाद यात्री - फोटो : अमर उजाला
हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन पलटने के बाद मां के साथ बैठी मासूम।
विज्ञापन

2 of 8
ट्रेन पलटने के बाद यात्री - फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
100 से ज्यादा लोग घायल हैं। रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था।

4 of 8
बचाव कार्य के दौरान पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
हादसे के बाद लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन

6 of 8
पूर्वा एक्सप्रेस पलटी
कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई। घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

7 of 8
दो हिस्सों में बंट गई पूर्वा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था। पता चला कि ट्रेन पलट गई है। बहुत से यात्री हताहत हुए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के जसीडीह निवासी राजेश चौधरी ने बताया कि चारों तरफ चीख पुकार मची है। घायलों में बिहार के रवींद्र वर्मा, पवन सिंह, संजय, भूपेश, वीरेंद्र आदि को कांशीराम ट्रामा सेंटर लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें