यूपी के हरदोई जिले में एक शादी समारोह के दौरान पुलिसवाले की दबंगई देखने को मिली। यहां पिटने वाले और पीटने वाला मुख्य आरोपी दोनों ही पुलिस महकमे के थे। आरोपी पुलिसवाले की इस करतूत से शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इतना ही नहीं पुलिसवाले ने रिवॉल्वर लहराकर हंगामा भी किया। उसने लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया। हमले में घायल सिपाही की तहरीर पर सुरसा थाने में पांच नामजदों और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ निवासी रामकरन यादव की पुत्री की शादी मंगलवार को थी। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव से बरात आई थी। रामकरन के परिचित हरदोई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संतोष यादव भी शादी में गया था। दूल्हे पक्ष की ओर से उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात एसआई सत्येंद्र सिंह यादव भी शादी में आया था। अधिकतर लोग नशे में थे।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान संतोष यादव ने शादी में मौजूद विवेक यादव पुत्र मनोज यादव से कहा कि उसे हरदोई छोड़कर आए। विवेक ने मना कर दिया तो सत्येंद्र सिंह यादव हवा में रिवाल्वर लहराकर उसे धमकाने लगा। इस पर विवेक ने यूपी 100 पर शिकायत दर्ज करा दी।
4 of 5
पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में यूपी 100 टीम में शामिल मोहम्मद शमी सिद्दीकी, सुनील कुमार और आलोक रतन गांव पहुंच गए। पुलिस को देखकर समारोह में नाच रहा एसआई सत्येंद्र सिंह आपा खो बैठा। उसने संतोष और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। मारपीट में मोहम्मद शमी सिद्दीकी चुटहिल हो गए।
सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तब तक हंगामा कर रहे लोग भाग गए। घायल मोहम्मद शमी सिद्दीकी की तहरीर पर सत्येंद्र सिंह, सिपाही संतोष यादव, मलिहामऊ निवासी रामकरन, उनके पुत्र रमन और परिजन योगेंद्र यादव पुत्र शिवनरायन को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन विदा कर दी गई।