फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन लाख का खरीदा था नेकलेस... महिला सिपाही मीनाक्षी का रईसों जैसा रहन-सहन; थाना प्रभारी डेथ केस में खुलासा

Sun, 07 Dec 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन के उरई के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत मामले में जिस महिला सिपाही पर हत्या का आरोप लगा है, उसका रहन-सहन रईसों जैसा है। उसने तीन लाख का नेकलेस खरीदा था। सरकारी आवास में एसी के साथ ही आईफोन का प्रयोग करती है।
विज्ञापन
1 of 10
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी और थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन के उरई में महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 2019 बैच की हैं। साधारण पद पर होने के बावजूद रहन-सहन आम महिला सिपाहियों से बिल्कुल अलग था। मीनाक्षी की लाइफस्टाइल हाई-फाई बताई गई है। वह अन्य महिला सिपाहियों के साथ अधिक मेलजोल नहीं रखती थी और ज्यादातर समय अकेले रहना ही पसंद करती थी।

सूत्रों का कहना है कि सरकारी आवास में मीनाक्षी ने सभी संसाधन जुटा रखे हैं। आवास पर एसी के साथ ही आईफोन का प्रयोग करती थी। सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन पहले उसने तीन लाख का नेकलेस खरीदा था। सनसनीखेज घटना में दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
महिला सिपाही के आवास में लगा एसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी जिले में तैनाती से पहले भी विवादों में घिरी रही है। इसके अलावा जहां-जहां वह तैनात रही, उसका नाम चर्चाओं में बना रहा। मीनाक्षी की कॉल डिटेल और चैटिंग कई राज उजागर कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 10
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दाहिनी कनपटी में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कान के ऊपर दाहिनी कनपटी में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई है। जिससे गोली बाएं तरफ से बाहर निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक ही गोली लगने की बात सामने आई है।
 

4 of 10
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव पोस्टमार्टम किया है। जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। उधर, सनसनीखेज घटना को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के अलावा आमजन भी अपने-अपने तरीके से कयास लगात रहे। लोगों की निगाह अब जांच पर टिकी है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहेड़ी थाने में तैनात रही मीनाक्षी, दूसरी सिपाही के चक्कर में चली थी गोली
जालौन के कुठौंद थाने में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में जिम्मेदार बताई जा रही महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा बरेली जिले की बहेड़ी कोतवाली में भी तीन महीने तैनात रह चुकी है। उसकी तैनाती से पहले दूसरी महिला सिपाही अंशुल की वजह से दो सिपाहियों के बीच थाना परिसर के अंदर गोलियां चल गई थीं। इस मामले में तत्कालीन एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर समेत तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 10
सीसीटीवी में भागती हुई दिखाई दी सिपाही मीनाक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवंबर 2023 में सिपाही मीनाक्षी शर्मा बहेड़ी कोतवाली में तैनात हुई थी। तीन महीने में ही उसने अपना तबादला करा लिया था। बेहद कम समय की तैनाती के दौरान भी वह काफी चर्चा में रही थी। इससे पहले छह सितंबर 2022 को बहेड़ी थाने में गोली चली थी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये घटनाक्रम दूसरी महिला सिपाही की वजह से हुआ था। मुंशी के रूप में तैनात रहे सिपाही मोनू पांडेय की अंशुल से दोस्ती थी। वहीं, थाने पर तैनात दूसरे सिपाही योगेश चहल की अंशुल से बातचीत होती थी। महिला सिपाही अंशुल को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। 
 

8 of 10
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झगड़ा इतना बढ़ा कि रात करीब 12 बजे योगेश चहल थाने में ड्यूटी कर रहे मोनू पांडये के पास पहुंच गया। महिला सिपाही को लेकर दोनों में बहस और धक्कामुक्की हो गई। विवाद के बीच ही मोनू पांडये ने एक दरोगा की जमा रिवाल्वर दराज से निकालकर दो फायर कर दिए। 
 

9 of 10
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। तत्कालीन इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना सूचना पर थाने तो पहुंचे पर उन्होंने न तो कोई कार्रवाई की और न ही अफसरों को जानकारी दी। मामले की भनक तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को हुई तो उन्होंने एसपी क्राइम को भेजकर जांच कराई।
 
विज्ञापन

10 of 10
थाना प्रभारी को अंतिम सलामी देते डीएम, एसपी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी क्राइम की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, तीन सिपाही मोनू पांडेय, योगेश चाहल व मनोज को निलंबित कर दिया था। इंस्पेक्टर की मौत की जांच में जुटी पुलिस टीम ने बरेली के बहेड़ी पुलिस से संपर्क कर रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। तीन माह में तबादला कराने के पीछे के कारण तलाशने में जुटी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें