फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरियों के पीछे 'एक करोड़ से ज्यादा का काजू' देख साहब भी हैरान रह गए, पढ़ें "काजू का कालाखेल"

Sat, 10 Feb 2018 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
एडिशनल कमिश्नर भानु प्रकाश मिश्र के निर्देश पर विभाग की कई सचल दल इकाइयां कानपुर देहात के पास हाईवे पर वाहनों के ई-वे बिल चेक कर रही थीं। इसी दौरान हैदराबाद से आ रहे दो ट्रक रोके गए। कालाबाजारी के कारनामे को इस तरह से दिया गया अंजाम...
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
इन ट्रकों में पीछे के हिस्से में मोबाइल टॉवर चलाने में इस्तेमाल होने वाली बैटरी लदी थीं। ट्रक चालकों ने इसी का ई-वे बिल दिखाया। शक होने पर एक ट्रक की बैटरियां उतारकर देखी गईं तो अंदर कुछ और वस्तु लदी मिली। इस पर अफसरों का शक पुख्ता हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
दोनों ट्रकों को मौके पर ही चेक किया गया तो बैटरी की लाइन के पीछे काजू के डिब्बे लदे मिले। अफसर दोनों ट्रकों को लखनपुर स्थित कार्यालय ले आए। पूरे माल का मूल्यांकन किया गया तो एक करोड़ 40 लाख रुपये के काजू बिना बिल के निकले।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
ट्रक चालकों ने बताया कि यह माल उन्नाव में वेंकटेश टेडर्स और कानपुर में नयागंज स्थित रिम्मी टेडर्स के यहां जाना था। शुक्रवार को अफसरों ने करीब 14 लाख रुपये टैक्स और जुर्माने की रकम वसूल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें