कानपुर चिड़ियाघर में शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। 57 प्रजातियों के पक्षियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे। इन परिंदों ने अपनी मनमोहक अदा से सबका मन मोह लिया। आगे देखिए इन परिंदों के अद्भुत रूप...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चिड़ियाघर की झील के किनारे बर्ड वाचिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पक्षियों को देखने पहुंचे। साथ ही अन्य लोग भी पक्षियों को देखने के लिए आए। इस मौके पर किदवई नगर के महिला महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने मुनिया, कोकाटील, बजरीगर पक्षी और कछुओं के खान-पान के लिए चिड़ियाघर प्रशासन को 40 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
3 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बेबी रवि अग्रवाल, शिक्षिका डॉ. मीरा त्रिपाठी, डॉ. नीता मिश्रा ने चिड़ियाघर के निदेशक दीपक कुमार को तीन प्रजातियों के पक्षियों और कछुओं के खान-पान के लिए चालीस हजार रुपये की धनराशि दी। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, रामशरण शुक्ला, डीएन सिंह भी मौजूद रहे।
इस माह के अंत तक लौट जाएंगे प्रवासी पक्षी
4 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी पक्षियों में ब्लैक विंग स्टिल्ट, रेड सेंक, शिफ शाफ, बीइटर भी देखे गए। ये पक्षी यहां पिछले छह महीने से यहां हैं।
विज्ञापन
5 of 10
इस माह के अंत तक लौट जाएंगे प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने यहां आकर घाेंसले बनाकर बच्चे दिए और अब बच्चों के बड़े होने पर जाने की तैयारी में है। इस महीने के अंत तक ये पक्षी कानपुर से पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ चले जाएंगे। यह वहीं से आते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई के माह में यह फिर यहां आएंगे। बर्ड फेस्टिवल में मुख्य रूप से पेंटेड स्टॉर्क, पनकौआ, बगुले की प्रजातियां, स्नेक बर्ड, जकाना, ओपेन बिल स्टार्क, नाइट हेरोन, बुलबुल, चिफचैप, प्रीनीया, डार्टर, लेसर वीसिलिंग, टील, ब्लैक बिंगड, स्टील्ट, बारवेट काइट, स्पैरो, पैराकीट, सिकरा, पाइड किंगफिशर, सन बर्ड, मूर हेन, रेड शैन्क, ग्रे हेरोन, लैपविंग देखे गए।
विज्ञापन
मुनिया, बजरीगर का घर जैसा है जू
7 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
अफ्रीका और साउथ एशिया में पाई जाने वाली चिड़िया मुनिया की संख्या कानपुर चिड़ियाघर में 100 से अधिक है। यहां का वातावरण इनके लिए अनुकूल है। चिड़ियाघर प्रशासन ने यहां इनके रहने के स्थान को मुनियाघर नाम दिया है।
8 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले बजरीगर की संख्या भी चिड़ियाघर में 150 से अधिक है। यह पक्षी तोते की तरह दिखता है।
9 of 10
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में मौजूद पक्षियों की गणना कराई जाती है। इस काम में दस टीमों को लगाया जाता है। हर टीम में दो-तीन सदस्य होते हैं। शुक्रवार को हुई गणना में पक्षियों की संख्या 1939 निकली है। यह संख्या घट-बढ़ सकती है।
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
हर साल दो दिसंबर को बर्ड फेस्टिवल मनाया जाता रहा है। साल 2017 में यह नहीं मनाया गया था। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से निर्देश दिया गया था कि इसे नौ फरवरी को मनाया जाए।