अपराध की पुलिस रिपोर्ट
मंडल की पुलिस ने हाल ही में मुख्यमंत्री को दी अपनी रिपोर्ट में हत्या, डकैती, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों का ब्योरा दिया है। पिछले माह खत्म हुए वित्तीय वर्ष में पुलिस के मुताबिक चित्रकूट जिले में डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि पूरे बुंदेलखंड में सिर्फ चित्रकूट जिला ही डकैतों का गढ़ है। आज भी यहां पांच लाख का इनामी डकैत बबुली कोल, एक लाख का इनामी गौरी यादव सहित कई दस्यु गिरोह सक्रिय हैं। धर्मनगरी में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। सालभर में 26 हत्याओं के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 55 आरोपी हैं, इसमें से पुलिस ने 49 को गिरफ्तार किया है।