फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, ‘जूलियट’ को छोड़कर कहां भाग खड़े हुए ‘रोमियो’

Thu, 23 Mar 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर के मोतीझील में एंटी रोमियो अभियान - फोटो : अमर उजाला
पार्क में बैठकर प्यार की बातें कर रहे ‘रोमियो’ और ‘जूलियट’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बड़े एक्शन का असर दिखा। कानपुर के पिकनिक स्पॉट और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान लड़कों और लड़कियों की पार्क में ही जमकर क्लास लगाई गई।     
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस का एंटी रोमियो अभियान
शपथ के बाद सीएम आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर दिया, जिसने कानपुर में तेजी से काम करना भी शुरू कर दिया है। कानपुर के मोतीझील, जापानी गार्डन, अशोक वाटिका में चले अभियान में पार्क में बैठे लड़के-लड़कियों को पुलिस ने दौड़ा लिया। लड़कियों को जाने दिया और लड़कों को पकड़ने के बाद सबक सिखाया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस का एंटी रोमियो अभियान
कानपुर के एक पुलिस अफसर का कहना है कि एंटी रोमियो दल के अलावा कानून व्यवस्था के लिए अलग फोर्स, तीन अलग महिला बटालियन, महिला थानों की संख्या बढ़ाने और कई तरह के दल बनाने की बात घोषणा पत्र में कही गई है। इसके लिए अधिक पुलिस बल की आवश्यकता होगी। जबकि आबादी के हिसाब से प्रदेश में पुलिस बल की संख्या पहले से ही लगभग आधी है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस का एंटी रोमियो अभियान
एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस का अगला एक्शन इंटर और डिग्री कॉलेजों के बाहर होने वाला है। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। दूसरी पुलिस ने लड़कियों से अपील की है कि जुल्म को न सहें, सीधा थाने में जाकर शिकायत करें दोषी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें