फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में पुलिस की गुंडई, दरिंदगी का ये चेहरा देख कांप उठेगी रूह

Sat, 15 Apr 2017 07:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
पीड़ित को पुलिस ने बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी ये हालत
अभी हालही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को सख्त दिशानिर्देश दिए थे कि वे बेवजह लोगों को परेशान करना बंद करें। इसके बावजूद यूपी पुलिस में कई अफसर हैं जिनके सिर से वर्दी की हनक दिखाने का सुरूर उतर नहीं रहा।  इस मामले को जानकर तो हर कोई यह कह देगा कि गुंडे और पुलिस वाले में फर्क कर पाना मुश्किल हो गया है। तो अमर उजाला डॉटकॉम आपको पुलिस की दरिंदगी का वो चेहरे दिखाने जा रहा है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी... 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर एसएपी ऑफिस के बाहर पीड़ित अपने जख्म दिखाता हुआ
यूपी के कानुपर जिले में बुधवार को कड़ी दोपहर में एसएसपी ऑफिस के सामने कुछ ऐसा हुआ कि वहां जबरदस्त भीड़ जुट गई। वहां बाहर एक शख्स पहुंचा और अपने कपड़े उतारने लगा। युवक को देख सभी हैरान रह गए। पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह बोला- हम कोई गलत हरकत नहीं कर रहे हैं, बल्क‍ि लोगों को अपने शरीर पर दी गई पुलिस की छाप दिखा रहे हैं...

 
विज्ञापन

3 of 6
पीड़ित के पैर पर चोट के निशान
पुलिस की बेरहमी का सबूत देने पहुंचा शख्स
शहर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके का रहने वाला विवेक यादव ठीक से चल नहीं पा रहा था। एसएसपी ऑफिस पहुंच विवेक अचानक से अपने कपड़े उतारने लगा। विवेक की पीठ से लेकर कमर तक चोट के निशान थे। कहीं डंडे की मार का नीला निशान पड़ा था, तो कहीं चमड़ी उधड़ गई थी। 


 

4 of 6
पीड़ित विवेक के जख्म देखकर लोग रह गए हैरान
पूछने पर विवेक ने बताया 10 अप्रैल की रात 3 बजे श्याम नगर चौकी इंचार्ज कृषपाल सिंह उसके प्लाट पर आए और चौकी चलने को कहा। चौकी ले जाने की वजह पूछा तो डंडे बरसाने लगा। करीब 10 मिनट लगातार डंडे बरसाते रहा। जब मैं बेहोश हो गया तो जीप में लादकर चौकी ले गए। चौकी पर उन्होंने बेल्ट से पीटा। मार-पिटाई में बाएं पैर की उंगली भी टूट गई। 

अगले दिन जब परिवार और मोहल्ले के लोग छुड़ाने के लिए चौकी आए तो उन्हें गाली दे ते हुए भगा दिया। परिजन जब सीओ के पास गए, तो चौकी इंचार्ज ने मेरा 151 में चालान कर छोड़ दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्लाट पर कब्जा करना चाहता है दबंग चौकी इंचार्ज
प्लाट पर कब्जा करना चाहता है दबंग चौकी इंचार्ज
पीड़ित विवेक का आरोप है कि उसने श्याम नगर इलाके के गिरजानगर में घर के पास फरवरी में 100 गज का एक प्लाट खरीदा। उस प्लाट पर क्षेत्र का दबंग और हिस्ट्रीशीटर देवी प्रसाद जबरन कब्जा करना चाहता था। उसने कई बार प्लाट छोड़ने की धमकी भी दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
इसकी शि‍कायत चकेरी थाने में भी की गई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसकी जानकारी जब दबंग देवी प्रसाद को हुई, तो उसने श्याम नगर चौकी इंचार्ज कृषपाल सिंह को अपनी तरफ मिला लिया। 9 अप्रैल को चौकी इंचार्ज उस दबंग के साथ घर आकर प्लाट खाली करने की धमकी दिए थे। नहीं मानने पर 10 अप्रैल की रात चौकी इंचार्ज ने बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं, उन्होंने प्लाट न खाली करने पर एनकाउंटर करने की भी धमकी दी है। 
मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी कानपुर आकाश कुलहरि ने एसपी सिटी सोमेन को जांच सौंपते हुए 2 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें