यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मोबाइल का रहस्योद्घाटन हुआ है। दरअसल, सीएम आवास पर जबसे 'योगी दरबार' लगना शुरू हुआ है तबसे लोग उनसे फोन पर बात करने के लिए तमाम कोशिशों में जुट गए, लेकिन...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सीएम हाउस यूपी
इनमें से शायद ही किसी की उनसे मोबाइल पर बात हो पाई हो। योगी के जनता दरबार में आम जनता की समस्याओं पर सुनवाईं होती हैं। हर दिन बड़ी संख्या में अपनी फरियादों को लेकर सीएम के पास पहुंचते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
यूपी में सीएम आवास के बाहर फरियादी
इस कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल भी रहने लगा है। ऐसे में लोग सोचते है सीएम का मोबाइल नबंर मिल जाए तो उनसे सीधी बात कर ली जाए। कईयों ने कोशिश की लेकिन योगी के मोबाइल पर किसी की बात नहीं हो पाई। उनकी जगह कोई और नेता बात करते। अब हर फरियादी के लिए यह जानना जरूरी हो गया कि वे सही नंबर डायल कर रहे हैं तो ये महाशय कौन बात कर रहे हैं..?
4 of 8
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
सीएम योगी से अपनी समस्या की बातचीत करने की चाह रखने वालों के लिए यह बेहद मुश्किल काम हो गया है कि वह उनसे कैसे बात करें...
विज्ञापन
5 of 8
सीएम योगी आदित्यनाथ का मोबाइल
दअसरल, यूपी का सीएम बनने के बाद सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन दिए थे। बड़ी बात ये है कि यह मोबाइल जनता की समस्या को सीएम तक पहुंचाने के लिए बांटे गए थे। हैरत की बात है कि जनता को ऐसे मोबाइल नंबर के बारे में कम ही मालूम है।
विज्ञापन
6 of 8
सीएम योगी द्वारा प्रदत मोबाइल फोन
तो आप जब भी सीएम से बात करने के लिए इन नंबरों पर ट्राई करेंगे तो सीएम योगी नहीं बल्कि उनके पार्टी के लोग बात करेंगे। वे आपकी समस्या को जानेंगे और उनमें बड़े मामलों को पहले सीएम के रखेंगे। तो फरियादी अपनी फरियाद सीएम तक पहुंचाने के लिए भाजपा के इन नेताओंं से पहले सम्पर्क करें। अगली स्लाइड में जानिए कहां से ऑपरेट हो रहे हैं सीएम योगी के ये मोबाइल फोन...
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
तो यहां से ऑपरेट हो रहा है सीएम योगी का मोबाइल
इनका मानना है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदत्त मोबाइल पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का हक है। इसलिए इस मोबाइल को भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस, आगरा पर रखा जाएगा। उनकी इच्छा है कि इस मोबाइल का उपयोग कार्यालय आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को करने दिया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता इस मोबाइल को देखना चाहता है। इतना ही नहीं, छूकर देखना चाहता है।
मोबाइल में जादू
उन्होंने बताया कि इस मोबाइल में जादू है। जादू शब्द का प्रयोग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह देश के संत ने दिया है। यह संत आज उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी है। मोबाइल तो दुकानों पर मिल जाएंगे, लेकिन एक संत मुख्यमंत्री के हाथों मिलना बड़ी बात है। खुशी है कि यह गौरव उन्हें मिला है। श्री जैन ने बताया कि मोबाइल में सिम पार्टी की ओर से डाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बेहतर प्रदर्शन के लिए आगरा के नवीन जैन और बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह को मुख्यमंत्री ने मोबाइल भेंट किया है।