फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जूतों से निकले एक लाख रुपए...

Wed, 09 May 2018 08:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर में 6 मई को एक चोरी हुई। इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू किया। इसकी तह तक जब पुलिस पहुंची और मौके पर जो देखा उससे सभी दंग रह गए। बात ही कुछ ऐसी थी।






 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बजरंग चौराहा, यशोदा नगर निवासी संजय अवस्थी के विनायक साड़ी सेंटर में छह मई की रात चोरी हो गई थी। चोरों ने शटर उठाकर पौने दो लाख की नगदी और तीन लाख की कीमती साड़ियां पार कर दी थीं। आहट पर संजय कीसूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्नाव के राम नगर निवासी रावेंद्र को मौके से दबोच लिया था।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
यशोदानगर के साड़ी सेंटर में छह मई की रात चोरी के दौरान पकड़े गए चोर के जूतों से पुलिस ने एक लाख रुपये और बरामद कर लिए हैं। सात साड़ियां और मोबाइल भी पुलिस को मिल गए  हैं।  

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
उसके दो साथी भाग निकले थे। मौके पर तलाशी में रावेंद्र के पास से 17660 रुपये बरामद हुए थे। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपए जूतों से बरामद कर लिए। पुलिस ने रावेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें