फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने की 'शर्मशार कर देने वाली कार्रवाई'

Sun, 08 Apr 2018 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के इटावा जिले में दो दरिंदो ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर गैंगरेप किया। इस मामले में यूपी पुलिस ने जो कार्रवाई की वह बेहद शर्मशार कर देने वाली थी। पुलिस ने  मारपीट के मामले में उस पी़ड़िता की  डॉक्टरी करा दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
ऊसराहार थाना क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार 31 मार्च को अपने घर पर थी। रात करीब एक बजे वह बाथरूम जाने के लिए अपने कमरे से निकलकर बाथरूम की ओर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठे। गांव के दो लोग दीवार फांदक र उसके घर में घुस आए । वह कुछ समझ पाती तभी दोनों ने उसके दबोच लिया। उसमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने उसका मुंह दबा दिया। जब उसने अपने को छुड़ाने का प्रयास किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में दोनों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों ने उसे धमकी दी।  
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
उसने किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार देगें। कमरे में सो रहे उसके पति को इसके बारे में भनक नही लग सकी। महिला ने बताया कि दोनें के भाग जाने के बाद उसने पति को पूरी जानकारी दी। सुबह दोनों इसकी शिकायत लेकर चौकी गए। तो पुलिस ने उसकी मारपीट की डाक्टरी करा दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ सतीश राठौर ने बताया कि महिला पहले मारपीटकी शिकायत लेकर आई थी लेकिनउसने कोईऱ् तहरीरनही दी थी। बाद में उसने रेप की तहरीर दी है एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें