फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रा का सुसाइड नोट पढ़ पुलिस भी हैरान, क्यों लिखा था मेरे पास सबकुछ है...दर्द, डर और तनाव

Tue, 28 Jan 2020 06:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
MBBS student suicide - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा अमृता के सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद पुलिस भी कन्फ्यूज हो गई है। सुसाइड नोट में अमृता ने लिखा है मेरे पास सबकुछ है...दर्द, डर और तनाव। उसने लिखा था अब इस दर्द को रोज-रोज बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट पढ़ने के बाद से पुलिस व परिजन दोनों हैरान हैं। अमृता ने किस दर्द, डर का जिक्र किया था और वो क्यों तनाव में थी पुलिस इसकी वजह अमृता की लिखी डायरी में ही खोजने में लगी है। मुझे माफ करना मैं बहुत कमजोर हो गई हूं। पता नहीं कैसे लेकिन मुझे अपने डर से ही डर लगने लगा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरे पास सबकुछ है दर्द, डर और तनाव। अब इस दर्द को रोज-रोज बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। आखिर में मैं सभी से माफी मांगती हूं। मैं बहादुर नहीं बन सकी। यह बातें अमृता सिंह ने अपने साढ़े चार पेज के सुसाइड नोट में लिखी हैं। ये डर, दर्द और तनाव अमृता को इतना क्यों हुआ कि उसने जान दे दी इसका सवाल न तो नोट में है और न ही उनके परिजन, सहपाठियों और पुलिस के पास।

 

4 of 5
एमबीबीएस छात्रा अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डर से पढ़ाई नहीं हो पाती
अमृता ने लिखा है कि मुझे नहीं पता कि सबकुछ तैयार होने के बाद जब परीक्षाएं आती हैं तो मैं क्यों डर जाती हूं। इस वजह से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है। मेरी दोस्त अनुषी कहती है कि तुम कुछ ज्यादा ही सोचती हो। आराम से रहो सबकुछ ठीक होगा और तुम सफल होगी। फिर भी मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी अमृता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते पिता - फोटो : अमर उजाला
आपकी बेटी बहुत कमजोर पड़ गई
नोट में अमृता ने आगे लिखा है कि वह रोना चाहती है मर जाना चाहती है। मैं मम्मी पापा से माफी मांगती हूं। मैंने बहुत कोशिश की लेकिन शायद इससे ज्यादा नहीं कर पाउंगी। आपकी बेटी बहुत कमजोर पड़ गई है। आई लव यू मम्मी पापा। हर चीज के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें