कोरोना वॉरियर्स पर जहां पूरा देश नाज कर रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में कोरोना संदिग्ध को लेने पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। एक घंटे तक बवाल चला। अचानक आई सैकड़ों की भीड़ के पथराव करने से गलियां पट गईं।
विज्ञापन
2 of 6
अचानक आई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में बुधवार को एक परिवार को क्वारंटीन करवाने के लिए पहुंची मेडिकल टीम को भीड़ ने खदेड़ दिया। पुलिस पर भी हमला कर पथराव किया। पीएसी पहुंची तो पुलिस-पीएसी से भीड़ का जवाबी पथराव भी हुआ। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर भगाया, दरोगाओं को पिस्टल ताननी पड़ी, तब उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन
3 of 6
गलियों में छुपी थी भीड़
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद इलाके में तनाव है। पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कल्याणपुर के मसवानपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बजरिया के जुगियाना निवासी मरीज के परिवार के नौ लोग उसके संपर्क में रहे हैं।
4 of 6
उपद्रवियों को दौड़ाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसलिए बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मेडिकल टीम पुलिस के साथ उन सभी को क्वारंटीन करने के लिए लेने पहुंची। टीम जैसे ही सभी को लेकर निकल ही रही थी कि भीड़ ने हंगामा कर विरोध करना शुरू कर दिया। मेडिकल टीम को खदेड़ दिया। मेडिकल टीम के जाते ही सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
5 of 6
पथराव के गलियों में पड़े पत्थर
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के चलते पुलिसकर्मी गलियों में गश्त करते रहते हैं। बजरिया क्षेत्र में पुलिसकर्मी पहले से ही मौजूद थे। उनकी गाड़ियां भी खड़ी थीं। बवाल हुआ तो पुलिसकर्मी वहां से भागे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। करीब बीस मिनट बाद भारी पुलिस और पीएसी बल पहुंचा तब आमने-सामने दोनों तरफ से पथराव हुआ। आखिर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पिस्टल तानकर भीड़ को दौड़ाया तब भीड़ छंटी।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अनंतदेव
- फोटो : amar ujala
डीआईजी अनंत देव, एसपी पश्चिम समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। उपद्रवियों की धरपकड़ पुलिस कर रही है। पथराव से गलियां पट गईं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई। तकरीबन एक घंटे तक बवाल चला। पुलिस को आशंका है कि उपद्रवियों ने पहले से ही बवाल की तैयारी कर रखी थी। यही वजह है कि चंद मिनट में सैकड़ों लोग बाहर निकल आए।
उपद्रवियों की तलाश जारी है। कई हिरासत में हैं। वीडियो फुटेज में सैकड़ों हमलावर दिखाई दे रहे हैं। उससे उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों पर एनएसए की भी कार्रवाई होगी। अनंत देव, डीआईजी