फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के मंच के पास तैनात रहेंगे 10 स्नाइपर, त्रिस्तरीय होगी मोदी की रैली में सुरक्षा ड्रोन पर पाबंदी

Wed, 06 Mar 2019 05:13 PM IST
संदीप भट्ट यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी
कानपुर में आठ मार्च को पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा के मद्देनजर बाबूपुरवा, गोविंद नगर, किदवई नगर और नौबस्ता सर्किल में रहने वाले लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराए जाएंगे। रैली स्थल पर त्रिस्तरीय घेरा बनाने के साथ ही स्नाइपर को भी तैनात किया जाएगा। आसमान पर भी नजर रखी जाएगी। ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
रैली स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
पीएम मोदी की रैली से पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिनके पास ड्रोन है, उन लोगों को नोटिस जारी कर बुकिंग न लेने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा में पुलिस के अलावा, पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी, एनआईए, एटीएस और एसटीएफ भी रहेंगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम माेदी के रैली स्थल पर जांच करती पुलिस
एयरफोर्स रिहर्सल कर मुस्तैद रहेगी, ताकि कोई हवाई रास्ते से खलल न डाल सके। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के तहत तीन जगह चेकिंग होगी। पहली चेकिंग रैली वाले रास्ते, दूसरी प्रवेश द्वार और तीसरी चेकिंग जहां कार्यकर्ता को बैठना है, वहां होगी।
 
 

4 of 5
रैली स्थल पर जांच अधिकारी
ड्रोन पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन आईआईटी का भी मदद ले रहा है। कार्यकर्ताओं के 15 और वीआईपी के लिए चार इंट्री गेट बनेंगे। प्रत्येक इंट्री गेट में डोर फेम मेडल डिटेक्टर लगेंगे। रैली की तैयारिया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को एसपीजी की टीम शहर आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रैली स्थल पर सीएम योगी
टीम रैली स्थल पर जाएगी। सुरक्षा का ब्लू प्रिंट चेक करेगी। रैली में आने वाले वाहनों के लिए रैली स्थल से एक से सात किलोमीटर की परिधि में 44 स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएगी। वहां पर वाहन खड़े करने के बाद लोग पैदल रैली स्थल तक आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें