फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएम मोदी मंच पर दोपहर एक से दो बजे तक रहेंगे मौजूद, रैली स्थल पर तैयार की जा रही ये खास चीज

Wed, 06 Mar 2019 03:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
पीएम मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरा जोर लगाने में जुटी है। रैली स्थल पर पीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में इनवेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले 216 उद्यमियों के बैठने की व्यवस्था पंडाल में अलग की जाएगी।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
निराला नगर रेलवे मैदान में होने वाली रैली के दौरान मोदी दोपहर एक से दो बजे तक एक घंटे मंच पर रहेंगे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के शहर के पांच लाभार्थियों को चाभी भी सौंपेंगे। पीएमओ ने जिला प्रशासन को मौखिक रूप से कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
इसके मुताबिक रैली में डेढ़-डेढ़ मिनट की दो फिल्में भी दिखाई जाएंगी। एक फिल्म पनकी पॉवर हाउस और दूसरी जल निगम के कामों पर होगी। सोमवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव और एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचे।
 
 

4 of 5
डेमो
उन्होंने मंच के पास सेफ हाउस बनाने को कहा है। मंच पर जाने से पहले प्रधानमंत्री कुछ समय के लिए इस सेफ हाउस में रुक सकते हैं। इसके अलावा पंडाल वॉटर प्रूफ बनाया जाएगा। सभी कामों की निगरानी के लिए अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। पूरे पंडाल में डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी। इस पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। हैलीपैड के आसपास के स्थान गोबर से लिपवाया जाएगा, ताकि धूल न उड़े।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मार्च को प्रधानमंत्री की रैली को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे सुबह 10 से 11 बजे के बीच रैली स्थन पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उनका हेलीकॉप्टर सीधे निराला नगर रेलवे मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरा। जायजा लेने के बाद वापस लखनऊ चले जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें