फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का रैली स्थल अभेद्य किले में तब्दील, मंच को मिली थी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

Wed, 06 Mar 2019 03:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी
8 मार्च को कानपुर के निराला नगर मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियां जोरो से चल रही है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के रैली स्थल को अभेद्य किले के रूप में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
पीएम मोदी की रैली जहां होनी है उसके आसपास के इलाके को पुलिस ने सुरक्षा कारणाें के चलते अपने कब्जे में ले लिया है। इलाके में बसे नए किराएदारों और संदिग्धों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मैदान के आसपास 35 ऊंची इमारतों पर पुलिस कर्मियों को दूरबीन व वायरलेस सेट के साथ तैनात किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
रैली के नोडल अफसर एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की सीमाओं और होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, रेलवे व बस स्टेशनों पर भी चेकिंग कराई जा रही है। पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद जैश ए मोहम्मद की धमकियों के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के 8 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रमों को एक ही स्थान पर कर दिया गया।

 

4 of 7
डेमो
कालिंदी एक्सप्रेस की जिस बोगी में धमाका हुआ है उसी में मिले प्लास्टिक बैग से बरामद पत्र में ये धमकी भरी बातें लिखी गई हैं। पत्र के सबसे ऊपर पैगाम और दाहिने कोने में 786 लिखा है। उसके नीचे जैश-ए-मोहम्मद एजेंट लिखा है।  

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो
पत्र की शुरुआत में लिखा गया है कि मीटिंग कर इस बारे में सभी को अवगत कराया जा चुका है। दूसरे बिंदु में लिखा है मोदी के मंच को बम से उड़ाना है। इसके लिए दो किलो आरडीएक्स मंच पर लगाई जानी वाली लकड़ी की बल्लियों में भरा जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
इस काम के लिए दो से तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जो पत्र मिला है, उसकी जांच एटीएस कर रही है। पत्र के जरिए दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया गया है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से लेटर लिखा गया है, उससे ये किसी की शरारत लग रही है। अभी इसकी जांच जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
8 मार्च को कानपुर के निराला नगर मैदान और आईआईटी में पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन आखिरी समय पर इसमें बड़े फेरबदल हुए। पहले प्रधानमंत्री को आईआईटी जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें