यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गयी। साथ ही नवजात की हालत बिगड़ गयी। प्रसूता की मौत होते ही अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज पहुंचा कर अस्पताल बंद करवा दिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पवोरा गांव निवासी कमलेश राजपूत ने अपनी पत्नी रीना राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर आशा-बहू श्यामा देवी की सलाह से एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। वहां पर झोलाछाप ने रीना का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के वक्त रीना की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
अस्पताल स्टाफ ने तुरंत रीना को उसके परिजनों को सौंप दिया और किसी अन्य हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही। नर्सिंग होम से बाहर निकलते ही रीना ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होने पर परिजनों ने हंगामा किया।
4 of 5
डेमो पिक
नवजात की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। गंभीर नवजात को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है।
नर्सिंग होम कर्मचारी मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने नर्सिंग होम में ताला जड़ दिया। इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है।
कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। आरोपित संचालकों को गिरफ्तार कर जल्दी जेल भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने पर क्लीनिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।