फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की इस बात ने उड़ाई विपक्षियों की नींद, कहा- यहां से देश को जाए बड़ा संदेश

Sun, 28 Apr 2019 01:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मोदी बोले- कानपुर से पूरे देश में बड़ा मैसेज जाए
समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज को ढहाने और पार्टी प्रत्याशी सुब्रत पाठक की जीत सुनिश्चित करने के लिए शनिवार की सुबह 10:32 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट होकर निकले।
विज्ञापन

2 of 5
मोदी बोले- कानपुर से पूरे देश में बड़ा मैसेज जाए
वह यहां चार्टर प्लेन से आए, इसके बाद हेलीकाप्टर से कन्नौज चले गए। इस मौके पर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुुंचे भाजपाइयोें को उन्होंने कानपुर और अकबरपुर क्षेत्र में 70 प्रतिशत मतदान कराने का बड़ा लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे पार्टी की प्रदेश महामंत्री और विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी और विधायक अभिजीत सिंह सांगा के अलावा महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय इकाई पदाधिकारी आनंद राजपाल, डॉ. बीना आर्या से उन्होंने कहा कि मतदान इतना हो कि कानपुर से पूरे देश में बड़ा मैसेज जाए।

4 of 5
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
यह भी कहा कि पिछले चुनाव में कानपुर और अकबरपुर लोकसभा के अलावा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 9 सीटें भाजपा के पास थीं, इस बार पूरी दसों सीटें आनी चाहिए। उन्होंने स्वागत करने गए लोगों से कहा कि जो सीट (कन्नौज) पिछली बार किसी वजह से रह गई थी, उसके लिए वह स्वयं प्रयास करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नीलिमा कटियार ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने उन सभी को समय दिया और बातें भी की। सांगा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि यहां भाजपा की स्थिति कैसी चल रही है। मोदी ने भाजपाइयों से कहा कि मतदाताओं को घर से निकालकर उन्हें बूथ तक अवश्य ले जाएं, जिससे कोई भी मतदान से वंचित न रह जाए। इसके बाद वह कन्नौज में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें