फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मैच के दौरान कर्नाटक टीम की खिलाड़ी को लगी चोट, अस्पताल में कमिश्नर के फोन के बाद मिला इलाज

Tue, 24 Sep 2019 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मैच के दौरान चोट लगने के बाद इलाज के लिए उर्सला पहुंची खिलाड़ी को नहीं मिली व्हील चेयर - फोटो : अमर उजाला
हॉकी इंडिया व कानपुर जिला प्रशासन की ओर से ग्रीनपार्र्क में चल रही 5ए साइड नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के मैच में कर्नाटक की गोलकीपर शैव्या मैच के दौरान डाई मारते समय गिर गईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
कमिश्नर के फाेन करने के बाद शुरु हुआ इलाज - फोटो : अमर उजाला
इससे उनका कंधा उखड़ गया। इसके बावजूद शैव्या ने पूरे मैच में टीम का साथ दिया। मैच खत्म होते ही ग्रीनपार्क में मौजूद फिजियो डॉ. स्टेनली ब्राउन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उर्सला रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
इलाज के लिए जाती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उर्सला में शैव्या को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी नहीं मिली। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उपचार शुरू करने के बजाय पर्चा बनवाने को कहा। मामला मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने उर्सला के डॉक्टरों को फोन पर फटकारा।

 

4 of 5
इलाज कराने के बाद लौटती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इस पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला मौके पर पहुंचे और शैव्या को व्हील चेयर उपलब्ध कराई। उर्सला के डॉ. आर्यन यादव की देखरेख में शैव्या का उपचार हुआ। दोहर करीब तीन बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चोट लगने के बाद दर्द से तड़पती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। आगे के मैचों में शैव्या खेल पायेंगी कि नहीं यह अभी टीम की ओर से नहीं बताया गया है लेकिन चोट लगने के बाद अस्पताल में फौरन उपचार न मिलने पर उन्हाेंने दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें