फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता हत्याकांड: करीबी की धोखेबाजी से मनोज-पिंटू में दुश्मनी बढ़ी, सीडीआर से हुआ ये बड़ा खुलासा

Tue, 23 Jun 2020 09:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस की जांच में एक और खुलासा हुआ है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मनोज गुप्ता के एक करीबी (बिचौलिया) नितेश कनौजिया ने उसको धोखा देकर पिंटू से हाथ मिला लिया था। यही दोनों के बीच के विवाद की जड़ बन गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जो जमीनें मनोज ने नितेश के नाम पर खरीदी थीं उन पर पिंटू ने अब कब्जा कर लिया था। जिसको छोड़ने के एवज में वह मनोज से करोड़ों रुपये की मांग कर रहा था। हत्या की ये भी बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनोज का प्रॉपर्टी का बड़ा काम रहा है। वह खुद के अलावा अपने रिश्तेदारों और करीबियों के नाम से भी जमीन खरीदता था। उसमें वह अपना पैसा लगाता था फिर मुनाफे पर उसको बेचता था। इसमें उसका नितेश कनौजिया नाम का एक साथी था।

 

4 of 6
पिंटू सेंगर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजासा
मनोज ने उसके नाम पर भी कई जमीनें खरीदीं। पिछले कुछ महीनों से नितेश को पिंटू ने अपने खेमे में शामिल कर लिया। ऐसे में नितेश की जमीनों पर पिंटू ने अपना कब्जा बताया। इसका मनोज ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। जांच में पता चला है कि दो जमीनें जो नितेश के नाम पर खरीदी गई थीं और पैसा मनोज का लगा था उनको छोड़ने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये पिंटू मनोज से मांग रहा था। इसी का विवाद चल रहा था। इसी की पंचायत सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के यहां होनी थी।  

 
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पप्पू और सउद के संपर्क में था मनोज  
पप्पू स्मार्ट और सउद अख्तर की पिंटू सेंगर से रंजिश चल रही थी। जब मनोज की पिंटू से खटकी तो उसने भी पप्पू और सउद से हाथ मिला लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनोज के मोबाइल नंबर की सीडीआर से खुलासा हुआ है कि मनोज की फोन पर पप्पू और सउद से बातचीत होती रहती थी। पुलिस सबसे अधिक इसी बिंदु पर तहकीकात कर रही है। शूटरों की तलाश है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनका पुलिस सत्यापन करवा रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टेनरी मालिक और कारोबारी भाइयों से पूछताछ होगी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक बड़े टेनरी मालिक और बुलेट प्रूफिंग (जैकेट और हेलमेट) व ताला कारोबारी (दो सगे भाई) से भी पिंटू की रंजिश चल रही थी। ये विवाद भी बड़ी जमीनों से संबंधित हैं इसलिए अब पुलिस की एक टीम इस बिंदु पर जांच करना शुरू कर दिया है। इनसे जल्द पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें