फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला ने किया योगशाला का आयोजन, कनपुरियों ने निरोगी काया के लिए किया योग

Tue, 23 Jun 2020 01:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर अमर उजाला की ओर से हर बार की तरह इस बार भी योगशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
इस बार अपार्टमेंट के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगशाला में भाग लिया। सुबह छह बजे से निरोगी काया के लिए अपार्टमेंट के लोगों ने कई योगासन सीखे।
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
साथ ही योग प्रशिक्षकों ने योग का महत्व भी बताया। वहीं, फेसबुक पर अमर उजाला कानपुर के पेज पर योग प्रशिक्षण के लाइव सेशन से भी देशभर के लोग जुड़े। घर में योग करने की तस्वीरें भी कनपुरियों ने अमर उजाला से साझा कीं। 


 

4 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
सूर्य नमस्कार समेत कई आसन सीखे
ग्वालटोली स्थित आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट के सदस्यों ने अमर उजाला के तत्वाधान में परिसर में स्थित बचपन पार्क में योग शिविर का आयोजन किया।

 
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
इसमें योग शिक्षक सोनी ने अपार्टमेंट के सभी सदस्यों को पद्मासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आदि सिखाया और महत्व भी बताया। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।

 
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। प्रमोद कुमार जैन ने स्वल्पाहार की व्यवस्था की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. नरेश चंद्र शास्त्री, एमएन सिंह, नरेश शास्त्री व संजय निगम ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
यहां पर उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा, सचिव सीपी खंडेलवाल, संरक्षक श्याम बाबू गुप्ता, अनुराग कपूर, दीपक अग्रवाल, संजय निगम और कामता प्रसाद आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन

8 of 8
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
ये रहे प्रायोजक
एलआईसी, रामा यूनिवर्सिटी, एक्सिस कॉलेज, पेगासस स्कूल, श्री बालाजी बैटरी, सुभाष मसाले, एपी वुड, प्लैटिनम हैंड सेनीटाइजर, मेडी केयर हॉस्पिटल और शांति प्रेम डेंटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें