कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कानपुर के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। मामले में छह मई को सुनवाई होनी है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने एक सभा में चौकीदार चोर है की टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट से जोड़ा था। इस पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने 12 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। इस मामले को लेकर कानपुर के अधिवक्ता विनोद शुक्ला ने भी राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
2 of 7
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान एक जनसभा में जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एक अधिवक्ता द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया गया है। सीएमएम कोर्ट में दर्ज परिवाद में 30 अप्रैल को परिवादी के बयान दर्ज किए जाएंगे। आत्म प्रकाश ने कहा कि आज तक उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उनका उपनाम भी मोदी है।
विज्ञापन
3 of 7
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : PTI
राहुल गांधी की टिप्पणी से समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उनकी वकालत पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग उन्हें अपमानजनक दृष्टि से देखते हैं। उनके साथ-साथ राहुल ने पूरे मोदी समाज का भी अपमान किया है। राष्ट्रपति पर जातिगत टिप्पणी और उन्हें किसी सियासी दल से जोड़कर चुनावी मुद्दा बनाने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए एक अधिवक्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कार्रवाई की मांग की है।
4 of 7
राहुल गांधी, पीएम मोदी
गहलोत ने चुनावी सभा में कहा था कि रामनाथ कोविंद को भाजपा ने जातीय समीकरण को साधने के लिए राष्ट्रपति बनाया। अधिवक्ता ने एक निजी चैनल पर 17 अप्रैल को इसके प्रसारण और एक समाचार पत्र के 18 अप्रैल के अंक में खबर के प्रकाशन का हवाला भी दिया है। साथ ही गहलोत द्वारा अपने ट्विटर एकाउंट पर टिप्पणी के बारे में दी गई सफाई को आधार बनाकर चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
5 of 7
राहुल गांधी, पीएम मोदी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 11 फरवरी को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ में रोड शो किया था। इसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौकीदार चोर है कहा था। इस मामले में यूपी में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ न्यायालय में न्यायिक दंडाधिकारी कक्ष संख्या 14 में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, कांग्रेस कमेटी के सदस्य पीएल पुनिया के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
प्रियंका गांधी
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी विष्णु नारायण दीक्षित ने अदालत में दर्ज कराए परिवाद में कहा कि 11 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में रोड शो के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच से चौकीदार चोर है संबोधित किया था। उस समय राहुल गांधी के साथ राजबब्बर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पीएल पुनिया भी थे। इन लोगों ने भी राहुल गांधी को नहीं रोका।
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित
- फोटो : संजय गुप्ता
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ न तो कोई चोरी का मुकदमा दर्ज है और न किसी न्यायालय से उनको चोरी के आरोप में सजा हुई है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चोर कहकर उनकी छवि व प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया। मानहानि के दायर परिवाद पर वादी के वकील प्रमोद तिवारी ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश की। सुनवाई होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिवार दर्ज कर वादी के बयान दर्ज किए हैं।