यूपी के कानपुर में पेयजल संकट से जूझ रहे जरौली फेस-टू बर्रा के लोगों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। गुस्साए लोग हाथों में खाली बाल्टियां लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पानी की टंकी पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जरौली फेस-टू पानी की टंकी में दो माह पूर्व ट्यूबवेल की बोरिंग फेल होने से पेयजल संकट गहराया है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पानी की टंकी पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि प्यास बुझाने के लिए इक्का-दुक्का घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
पानी की टंकी पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इलाकाई सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि शिकायत संबंधित अधिकारियों से लेकर डीएम तक से की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।