पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद उर्फ इब्राहिम खान की 14 साल बाद वतन वापसी हो रही है। पुलिस उसे लेकर रविवार दोपहर तीन बजे वाघा बॉर्डर अमृतसर के लिए रवाना हो गई। उसे 14 मई की दोपहर 12 बजे पाकिस्तान के हवाले किया जाएगा। महानगर कानपुर की बिठूर सीएचसी में मेडिकल के बाद पुलिस लाइन से एक इंस्पेक्टर, चार सिपाही और एक एलआईयू इंस्पेक्टर टाटा सूमो से वकास को लेकर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद
- फोटो : अमर उजाला
2005 से बगैर वीजा कानपुर में रह रहे वकास को 2009 में एटीएस ने मंधना से दबोचा था। उसके पास से भारत का नक्शा, कई गोपनीय दस्तावेज भी मिले थे। वकास को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। करीब 14 साल बाद अपने मुल्क जा रहे वकास ने कहा कि वह यहां के लोगों के व्यवहार और प्यार को मुरीद हो गया है। जेल और बिठूर थाने में रहने के दौरान उसकी कई लोगों से दोस्ती भी हो गई है। भविष्य में वीजा मिला तो इन लोगों से मिलने जरूर आऊंगा।
विज्ञापन
3 of 5
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद
- फोटो : अमर उजाला
वकास ने कहा वह सबसे पहले पिता महमूद, मां तसनीम, छोटे भाइयों और बहन से मिलूंगा। इसके बाद दोस्तों से मिलूंगा। 19 साल की उम्र में वह आया था। अब करीब 34 साल का है।
4 of 5
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद
- फोटो : अमर उजाला
वकास यहां से भगवद्गीता, ज्योतिष और आईपीसी व सीआरपीसी की धाराओं से जुड़ी किताबें, होम्योपैथी चिकित्सा की पुस्तकें भी ले गया है। बता दें वकास ने जेल में रहने के दौरान 2014 में गणित व सामाजिक विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट और फूड एंड न्यूट्रीशन का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया था।
जानकारी देते अधिकारी, पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद
- फोटो : अमर उजाला
वकास पाकिस्तान के गोल्डन क्लब से क्रिकेट खेलता था। वह बैट्समैन था। क्रिकेट के शौक के चलते ही 2005 में दिल्ली में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को देखने आया था। वकास ने बताया उसके पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली और शोएब अख्तर हैं।