फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रा अमृता की मौत के बाद मेडिकल छात्रों में आक्रोश, देर रात कॉलेज में निकला कैंडिल मार्च

Sun, 26 Jan 2020 11:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमृता को मेडिकल छात्रों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एमबीबीएस फाइनल वर्ष की छात्रा अमृता की आत्महत्या से जीएसवीएम मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं में गम और गुस्सा भरा हुआ है। अमृता की मौत को छात्र-छात्राएं प्रबंधन की लापरवाही मान रहे हैं। इस सब के बाद देर रात कॉलेज कैंपस में मेडिकल छात्र छात्राओं ने कैंडिल मार्च निकाला और अमृता को श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन

2 of 5
देर रात छात्रों ने निकाला कैंडिल मार्च - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मेडिकल कालेज में छुट्टी कर दी गई। कालेज प्रबंधन ने अमृता की आत्मा की शांति के लिए डेढ़ बजे एलटी-3 में शोक सभा रखी थी, लेकिन हंगामे की आशंका और खुफिया की रिपोर्ट पर इसे टाल दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
मेडिकल छात्रों ने लगाया लापरवाई का आरोप - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि सोमवार को शोकसभा होगी। गणतंत्र दिवस के बाद सुरक्षा के भी इंतजाम हो जाएंगे। पता चला कि घटना को लेकर चिकित्सा शिक्षकों में दो गुट हो गए हैं।

 

4 of 5
अमृता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक गुट लापरवाही का आरोप लगा रहा है। उसका कहना है कि छात्रा में डिप्रेशन के लक्षण थे, उस पर नजर रखी जानी चाहिए। पानी से डरना, अकेले रहना और सुसाइड की बात करना ये अवसाद की ओर संकेत देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृता की मौत से गमजदा साथी छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इससे पता चलता है कि रोगी के दिमाग में खुदकुशी का ख्याल चल रहा है। चिकित्सा शिक्षकों का दूसरा गुट सफाई देने में लगा है कि वे बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। ये सब दुर्भावना के कारण कहा जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें