फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई, अब चला रहे कंपनी

Mon, 05 Feb 2018 10:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दाेस्त के साथ न‌िश‌ित
कानपुर में सिविल लाइंस के रहने वाले निशित ने पढ़ाई भले 12वीं तक की हो लेकिन उनका स्टार्टअप है काबिले तारीफ। निशित ने ओए काके नाम से कंपनी शुरू की है। यह कंपनी शहर के लोगों को उनके मनपसंद फूड प्वाइंट का खाना घर तक पहुंचाती है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
oyekake.com पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। निशित बताते हैं कि उन्होंने सितंबर 2012 में काम की शुरुआत की थी। रोजाना 75 से 80 आर्डर उसे मिल जाते हैं। निशित की इस कंपनी से शहर के कई बड़े रेस्टोरेंट ने समझौता भी किया है। पिता जगदीश गुप्ता केमिकल की एजेंसी चलाते हैं, जबकि मां बबिता गुप्ता गृहिणी हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
निशित ने बताया कि उन्होंने ओए काके की शुरुआत उन्होंने दोस्त आयुष मल्होत्रा और रीतेश के साथ की है। निशित गुप्ता बताते हैं कि करीब छह साले पहले उनका परिवार बिरहाना रोड से सिविल लाइंस में रहने आया। यहां आने के बाद उन्हें लगा कि बिरहाना रोड पर तो खाने की चीजें आसानी से मिल जाती थीं लेकिन यहां मुश्किल होती है।

 

4 of 5
डेमो पिक
इसी से उन्हें यह आइडिया आया। निशित ने बताया कि 2012 में उन्होंने मेथोडिस्ट स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद वह बीकॉम करने के लिए मुंबई के एनएमआईएनएस यूनिवर्सिटी पहुंचे। एक साल यहां रहे लेकिन मन नहीं लगा।

​
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
सिंगापुर में एसआईएम में बीएससी इन इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया लेकिन यहां भी पढ़ाई में मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया। पहले ग्रॉसरी (अनाज, तेल, साबुन आदि) की डिलीवरी शुरू की लेकिन अच्छा रिस्पांस नहीं आया और फिर सितंबर 2015 से खाने की डिलीवरी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें