डेमाे पिक
इसके अलावा एआरटीओ में डीएल के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर भी काफी हद तक लगाम कसेगी। शासन के निर्देशों के तहत एआरटीओ में नई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के पहले सप्ताह से लोगों को नई व्यवस्था का लाभ मिलने लगेगा। जिसके लिए आवेदक को मात्र बीस रुपये खर्च करना पडे़गा।
क्या बोले एआरटीओ
शासन से जनसुविधा केंद्रों पर ड्राईविंग लाइसेंस आवेदन किए जाने की व्यवस्था जानकारी में आई है। फिलहाल अभी तक लिखित में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जिले में आनलाइन आवेदन व्यवस्था का क्रियान्वयन हो रहा है। जन सुविधा केंद्रों पर आवेदन की सुविधा होने से शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।