उत्तर प्रदेश की उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, हरदाेई, मिश्रिख, चित्रकूट बांदा, जालौन, हमीरपुर, अकबरपुर, कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद लोकसभा सीटों पर मोदी सेना के रणबांकुरों ने कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन को करारी मात दी। कई सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 400956 वोटों से जीत हासिल कर भाजपा ने अपने गढ़े नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को सच साबित कर दिया लेकिन टीम मोदी में यूपी की इन 12 सीटों में से सिर्फ एक सीट के सांसद की एंट्री हुई।
विज्ञापन
2 of 7
भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
बांदा में 17वीं लोकसभा में बांदा-चित्रकूट की नुमाइंदगी दोनों जिलों के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा को सौंप दी है। लगातार दूसरी बार भाजपा ने इस सीट पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने 4,77,926 वोट (47 फीसदी) हासिल किए हैं। यह अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड है। हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
3 of 7
जयप्रकाश रावत, ऊषा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद सपा नेता ऊषा वर्मा को 1, 32,891 वोटों से हराया है। दूसरी ओर मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा नेता नीलू सत्यार्थी को 100924 वोटों से पराजित कर दिया। जालौन में 2014 की तरह 2019 में भी मोदी लहर नजर आई थी। जिसने भाजपा को 2014 की तुलना में अधिक वोट भी दिलाए।
4 of 7
भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा बीच में
- फोटो : अमर उजाला
यह बात और है कि 17 वीं लोकसभा के चुनाव में अधिक वोट पाने के बाद भी भाजपा की जीत का अंतर कम हुआ है। राजनैतिक पंडितों की माने तों सपा बसपा के गठबंधन के चलते हुए भाजपा की जीत का अंतर घटा है। मोदी की आंधी में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत की फर्रुखाबाद सीट से यह ऐतिहासिक जीत है। इस लोकसभा क्षेत्र से कोई भी प्रत्याशी अब तक दो लाख से ज्यादा मतों से नहीं जीता है।
विज्ञापन
5 of 7
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पूर्व सांसद दयाराम शाक्य का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। इसे मोदी लहर कहें या सुनामी भाजपा को 2014 के मुकाबले में और बेहतर जनमत मिला है। इसी का नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की है। कानपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और भाजपा के सत्यदेव पचौरी में शुरुआत से ही कांटे की टक्कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी बीच में
- फोटो : अमर उजाला
आखिर में सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को बड़े अंतर से हराया। अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ढाई लाख से अधिक वोटो के अंतर से विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 5,81,282 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा बसपा गठबंधन की निशा सचान को 3,06,140 वोट मिले। लोकसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी में सारे दल बह गए।
पिछले कई वर्षों से सपा का गढ़ रहे कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को करारी शिकस्त दी। हालांकि हार का अंतर करीब पांच हजार मतों का ही रहा लेकिन इस हार से सपा को तगड़ा झटका लगा, वहीं सुब्रत पाठक ने इस जीत के साथ इतिहास लिख दिया।