पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में कानपुर देहात के रैंगवा के जवान श्यामबाबू की शहादत को अभी लोग भूल नही पाये थे कि गुरुवार को सेना का एक और जवान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात निवासी शहीद जवान रोहित
जवान के शहीद होने की सूचना कानपुर देहात स्थित उसके गांव पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र और कस्बे के सैकड़ो की संख्या में लोगो की शहीद के घर पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद लोग पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिक गंगा सिंह 14 वर्ष पूर्व कस्बे के अम्बेडकर नगर वार्ड में डेरापुर रूरा रोड पर मकान बनाकर अपने पत्र रोहित,सुमित व पुत्री प्रियंका व विमला पत्नी के साथ रहने लगे थे। गंगा सिंह ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खोली थी।
4 of 6
शहीद के घर के बाहर लगा लोगों का जमावड़ा
रोहित यादव सेना में 2011में 17 राजपूत बटालियन में फतेहपुर से भर्ती हुई थी। शहीद की शादी वर्ष दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र रूरा के गाँव अम्बरपुर निवासिनी वैष्णवीं के साथ हुई थी। करीब दो माह पूर्व अवकाश पर घर आया था।
विज्ञापन
5 of 6
भाई के शहीद होने की खबर सुनकर बदहवास हालत में छोटा भाई
- फोटो : अमर उजाला
अवकाश खत्म होने पर शहीद 17 अप्रैल को ड्यूटी पर चला गया था। ड्यूटी पर जाते समय माँ व पत्नी से जल्द ही आने की बात कहकर गया था। गुरुवार को जब उसके शहीद होने की सूचना मिली तो पिता गंगा सिंह गश खाकर गिर पड़े वही मां विमला देवी भी लाल को याद कर रोती बिलखती रही।
घर में रोते बिलखते शहीद रोहित के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शहीद की पत्नी वैष्णवी भी फफक कर रो पड़ी। छोटे भाई सुमित का भी रो-रो कर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में लोग समझने एव धैर्य दिलाने में लगे रहे। जैसे ही शहीद की खबर कानपुर देहात उसके घर में पहुंची पूरा जिला शोक में डूब गया।