फ्रेंडशिप-डे पर हर दोस्त की चाहत होती है कि वह अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल बिताए। ठीक उसी तरह यहां भी वादा था कि फ्रेंडशिप-डे पर मिलना है। वादे के मुताबिक लड़की समय पर उस जगह पर पहंच भी गई। काफी देर तंक इंतजार के बाद भी प्रेमी नहीं पहुंचा। उसी पल लड़की की नजर बाइक से जा रहे एक लड़के और साथ में बैठी लड़की पर पड़ी। इसके बाद छात्रा आगबबूला हो गई। फ्रेंडशिप-डे के दिन प्रेमी के इस धोखे को वह बर्दाश्त न कर पाई। इसके बाद वह पुल पर चढ़ गई। फिर जो हुआ उससे सभी सिहर उठे। दिल को दहलादेने वाला ये मामला यूपी के महानगर कानपुर का है। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
45 फीट ऊंचे पुल से कूद छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
जूही थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा 12वीं में पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि कोचिंग में साथ पढ़ने वाले एक युवक से उसके प्रेम संबंध हैं। कुछ दिनों से वह उससे बात नहीं कर रहा है। फ्रेंडशिप-डे पर उसने प्रेमी को मिलने के लिए गोविंदपुरी नए पुल के पास बुलाया था। लेकिन, वह नहीं पहुंचा। इस बीच, वह दूसरी युवती के साथ जाता नजर आ गया। इससे आहत छात्रा ने पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। उसे ऊपर से कूदते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
45 फीट ऊंचे पुल से कूद छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के रोकने के बाद भी वह नहीं मानी। अफरातफरी भरे माहौल के बीच कच्ची बस्ती गोविंदनगर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राहुल पेंटर ने पुल से कूदी छात्रा को कैच कर लिया। इससे छात्रा सीधे नीचे गिरने के बजाय उसके हाथ से छिटककर जमीन पर गिरी। उसे बचाने में राहुल का दाहिना हाथ टूट गया, जबकि छात्रा की ठोड़ी और छाती में चोट आई है। छात्रा को साकेत नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे हैलट रिफर कर दिया गया। राहुल का इलाज गोविंदनगर के एक अस्पताल में कराया गया।
बेटी के इस कदम के बाद मां ने कुछ और ही हकीकत बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से मोबाइल नंबर लेकर उसकी मां को सूचना दी। पहले तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। बाद में वह अस्पताल पहुंचीं। इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा को छात्रा की मां ने बताया कि उन्होंने उसे कोचिंग की फ्रेंडशिप-डे पार्टी में जाने से रोका था। इसी कारण उसने जान देने की कोशिश की।