यूपी के हरदोई जिले में प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजभर ने कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आने लगता है। सरदार पटेल की प्रतिमा को स्थापित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता दो मुंहे सांप होते हैं। आगे की स्लाइड में पढ़िए राजभर का पूरा बयान...
विज्ञापन
2 of 5
राजभर
- फोटो : अमर उजाला
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था। पिछले 38 साल से धारा 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर बनवाने और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का राग अलापा जा रहा है। केंद्र में भी तीन बार सरकार बन चुकी है, लेकिन तीनों ही मुद्दों की याद चुनाव करीब आने पर आती है। कहा कि भाजपा मंदिर के मामले पर जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
राजभर
लोकसभा चुनाव की तस्वीर को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि जनता का मिजाज ठीक नहीं है। किसान, व्यापारी, युवा सब तो सरकार के खिलाफ भरे बैठे हैं। राजभर ने दावा किया कि अगर 27 फीसद आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा जैसी तीन श्रेणी में बांट दें तो कुछ उम्मीद नजर आती है।
4 of 5
राजभर
सरदार पटेल की प्रतिमा को स्थापित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता दो मुंहे सांप होते हैं। जब मायावती मूर्ति लगवाती थीं तो इसे रुपये की बर्बादी बताया जाता था। कहा कि महापुरुषों को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन पटेल की प्रतिमा पर जितना धन खर्च हुआ, उससे शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सकता था, उद्योग लगाए जा सकते थे, रोजगार दिया जा सकता था।
राजभर ने कहा कि हरदोई जिले की संडीला विधानसभा क्षेत्र में 27 नवंबर को अपनी ताकत दिखाएंगे। संडीला-लखनऊ के करीब है तो उसकी गूंज लखनऊ तक जाएगी। इस दौरान सुनील अर्कवंशी भी मौजूद रहे।