फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रोते हुए बोली- बीजेपी वाले साहब आए थे बोले.. आओगी तो बिटिया की शादी के लिए रुपया मिलेगा 

Fri, 06 Apr 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सीएम योगी, बीजेपी सरकार के कार्यक्रम में आई महिला
चित्रकूट में भाजपा के एक साथ नई मिसाल कार्यक्रम में पहुंची ताे बरबस ही लाेगाें ने पूछ लिया क्या हुअा अम्मा काहे राे रही हाे ? वृद्घा ने कमल के फूल वाला झंडा दिखाते हुए बीजेपी वाले साहब अाए थे अाैर बाेले थे अाअाेगी ताे बेटी की शादी के लिए रूपया मिलेगा। जानें क्या है पूरा मामला...

 
विज्ञापन

2 of 4
शिवकुमारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर कुछ ग्रामीण खाने का डिब्बा लेकर इधर- उधर बैठे रहे।

 
विज्ञापन

3 of 4
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद गोंडा की शिवकुमारी - फोटो : अमर उजाला
भरतकूप के गोंडा की शिवकुमारी ने बताया कि प्रधान व भाजपा के नेतागण उन्हें यह कहकर लाए थे कि वहां पर सरकारी योजना का लाभ मिलेगा लेकिन कुछ नहीं मिला। कार्यक्रम खत्म होने पर भूख लगी तो किसी तरह एक-एक डिब्बे मिले तो पेट भरा।
 
विज्ञापन

4 of 4
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद गोंडा की शिवकुमारी - फोटो : अमर उजाला
शिवकुमारी ने रोते हुए बताया कि उसका पति दिव्यांग है। मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। प्रधान व कुछ भाजपा नेता उसे यह कहकर सुबह यहां लाए कि बिटिया की शादी का रुपया मिलेगा। पूरा कार्यक्रम खत्म हो गया लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। उसे लाने वाले भी नजर नहीं आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें