फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद फैला रही कांग्रेस ने कभी अंबेडकर का सम्मान नहीं किया- उपमुख्यमंत्री 

Fri, 06 Apr 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
दिनेश शर्मा
महाेबा के अजनर में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सात योजनाओं का शिलान्यास किया। सुलभ शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया। योजनाओं के चालू हो जाने से धवर्रा गांव के साथ आस पास के गांवों को भी लाभ मिलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने जातिवाद ताे फैलाया पर कभी अंबेडकर का सम्मान नहीं किया।  


 
 
विज्ञापन

2 of 4
दिनेश शर्मा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने धवर्रा आगमन पर गांव के लिए 33 केवी बिजली सबस्टेशन की व्यवस्था की थी। जातिवाद और संप्रदायवाद के आधार पर कांग्रेस और उनके सहयोगी दल देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। आज का चुनाव मोदी बनाम विपक्ष की एकजुटता बन गया है।

 
विज्ञापन

3 of 4
दिनेश शर्मा
चुनाव आते ही अवार्ड वापसी गैंग, असहिष्णुता जागने लगती है। लोग गलत प्रकार से पुरस्कार पाते है और पुरस्कार वापस करने लगते है। मोदी जी ने अंाबेडकर के नाम पर कई संस्थान बनाने के साथ उन्हीं के नाम पर कई योजनाएं भी चलाई है। अंबेडकर को भारतरत्न का सम्मान भी दिया गया जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से कभी आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
दिनेश शर्मा
अब इससे विचलित होकर विपक्ष दलित बंधुओं में विद्रोह पैदा करना चाहते थे लेकिन अपनी रणनीति में सफल नहीं हो पाए। विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने एक पुस्तक का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें