हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरिया के जुगियाना में हुए बवाल मामले में दस और आरोपियों को चौबेपुर अस्थाई जेल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने देर रात आठ-दस अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इन सभी पर एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और फोटो के जरिया हमलावरों की पहचान की जा रही है। गुरुवार रात को तलाक महल निवासी सारिक, कंघी मोहाल के मजहर अली, अजहर अली, राजा, मुख्तार, नाला रोड के महबूब, कर्नलगंज के मुख्तार आलम, आमिर हुसैन के अलावा एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था।