अमिताभ बच्चन अाैर शिल्पा शेट्टी काे अाप ने फिल्माें में ताे कई बार देखा हाेगा पर कभी डस्टबिन के बगल में नहीं देखा हाेगा। अब अाप उन्हें यहां भी देख पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के सपने क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया काे सफल बनाने के लिये कानपुर शहर की नवनिर्वाचित महापाैर प्रमिला पांडेय ने एक नई मुहिम शुरु की है।
विज्ञापन
हरे नीले डस्टबिनों के पास फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फोटो
2 of 5
शिल्पा
स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में शनिवार को नगर आयुक्त ने मातहतों के साथ बैठक में उद्यान अधिकारी एमपी सिंह को निर्देश दिए कि कंपोस्ट वाले स्थलों पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो लगवाई जाए। हरे नीले डस्टबिनों के पास फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फोटो लगवाई जाए।
विज्ञापन
नगर निगम सबसे स्वच्छ वार्ड का चयन करेगा
3 of 5
डेमो पिक
उन्हाेंने जोनल अफसरों काे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति गठित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्ताएं भी दुरुस्त करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 13 जनवरी को नगर निगम सबसे स्वच्छ वार्ड का चयन करेगा।
सबसे अच्छे वार्ड के जोनल स्वच्छता अधिकारी को मिलेगा इनाम
4 of 5
प्रमिला पांडेय
नगर निगम के पीआरओ के अनुसार सबसे अच्छे वार्ड के जोनल स्वच्छता अधिकारी को 11000 रुपये और सफाई निरीक्षक को 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं नगर आयुक्त ने नगर निगम परिसर में सिगरेट पी रहे आईएलएफएस के प्रबंधक शशांक शुक्ला पर 500 रुपये जुर्माना लगाया है। मौके पर ही उनसे जुर्माना वसूला गया।
महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को समीक्षा बैठक की
5 of 5
डेमो पिक
महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। इसमें भाजपा पार्षदों ने भवन स्वामियों को गृहकर के मनमाने बिल भेजने का आरोप लगाया। महापौर ने जोनल अफसरों को मौके पर कर निरीक्षक को भेजकर जांच कराने और टैक्स वसूलने के निर्देश दिए।