औरैयाः माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को शुरू होने में एक माह शेष है। छह फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस बार केंद्र व्यवस्थापक या कक्ष निरीक्षकों को बहाने से परीक्षा कार्य से बचना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
परीक्षा पूर्व ही बोर्ड सचिव ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर से दी जाने वाली शिक्षकों को ढील को बंद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
बोर्ड परीक्षाएं आते ही काफी संख्या में प्रधानाचार्य और शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का बहाना शुरू कर देते हैं। इन हालातों में पिछले साल विभाग स्तर से ही कई शिक्षकों को अधिकारी, कर्मचारियों की कृपा से छुट्टियां मिलती रहीं हैं। अब यदि कोई शिक्षक या प्रधानाचार्य पुरानी बातों को इस साल भी पूरा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं, तो यह उनके लिए मुनासिब नहीं हो सकेगा।
इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव नीना श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि बीमारी को लेकर विभागीय अधिकारी अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। जरूरी यह होगा कि सीएमओ के यहां से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रति हस्ताक्षरित कराकर उपलब्ध कराया जाए और खुद विभागीय अधिकारी भी सम्यक परीक्षण करने के बाद ही अवकाश स्वीकृत करें। डीआइओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।