कन्नौजः तहसील से प्रमाणपत्र बनवाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आपको तहसील और विकास भवन के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे आय, जाति, मूल निवास समेत 26 योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। तय समय में प्रमाणपत्र बनने के बाद आप उसे घर पर ही डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया के बारे में भी जान सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
डेमो पिक
प्रमाणपत्र बनवाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आपको (edistrct.up.nic.in ) पर जाइए। इसके बाद ऑनलाइन सिटीजन सर्विस पर लिंक करिए। इसके बाद आपके सामने तीन लिंक आ जाएंगे।
ये लिंक एवलेबिल सर्विस, रजिस्टर गाइड लाइन के होंगे। पहली बार पोर्टल यूज करने पर रजिस्टर लिंक करना होगा। इसके लिए वन टाइम पासवर्ड लेना होगा। इसमें मोबाइल नंबर भरना होगा। मोबाइल नंबर भरते ही आपका वन टाइम पासवर्ड जनरेट हो जाएगा। ई फार्म में आवश्यक जानकारी भरने के साथ-साथ मांगे गए प्रपत्रों की स्कैंड कॉपी संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो पिक
स्कैंड कापी की साइज 20 केबी से कम होनी चाहिए। ई डिस्ट्रिक मैनेजर बृजेश कुमार ने बताया कि आवेदन भरने के बाद सेवा शुल्क भुगतान लिंक पर क्लिक करना होगा। आन लाइन पेमेंट गेट वे के माध्यम से अपने नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होगा। प्रमाणपत्र बनने के बाद अपने लॉगिन पर प्रिंट ले सकते हैं।
इन योजनाओं का ले सकेंगे लाभ-
जाति प्रमाण पत्र- समय-20 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, राशन कार्ड की कॉपी, पार्षद या प्रधान का जाति बाबत प्रमाणपत्र।
आय प्रमाणपत्र- समय-20 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-स्वप्रमाणित पत्र, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, वेतनभोगी होने की दशा में वेतन पर्ची।
निवास प्रमाणपत्र- समय-20 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, राशन कार्ड या बिजली बिल की फोटो कॉपी, वोटर आईडी की कॉपी।
खतौनी की नकल- समय तीन दिन, शुल्क 15 रुपये।
4 of 8
डेमो पिक
जन्म प्रमाणपत्र (शहरी क्षेत्र)- समय-सात दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- वोटर आईडी, पैन कार्ड, डीएल, पास बुक, राशन कार्ड में से किसी एक की कॉपी, अस्पताल का जन्म प्रमाणपत्र, अगर अस्पताल में जन्म नहीं हुआ तो पार्षद, प्रधान, सांसद, विधायक या फिर एमबीबीएस डाक्टर का प्रमाणपत्र। (ग्रामीण क्षेत्र) समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- शहरी क्षेत्र की तरह।
मृत्यु प्रमाणपत्र (शहरी क्षेत्र)- समय-15 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-वोटर आईडी, पैन कार्ड, डीएल, पास बुक, राशन कार्ड में से किसी भी एक की कॉपी, अस्पताल में मौत का प्रमाणपत्र, अगर अस्पताल में मौत नहीं हुई है तो पार्षद, प्रधान, सांसद, विधायक या फिर एमबीबीएस डाक्टर का प्रमाणपत्र। (ग्र्रामीण क्षेत्र) समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-शहरी क्षेत्र की तरह।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो पिक
कुटुंब रजिस्टर की नकल- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये।
रोजगार पंजीकरण- समय-चार दिन, शुल्क दस रुपये।
रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण- समय-चार दिन, शुल्क-10 रुपये।
नया राशन कार्ड- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- भवन स्वामी को वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट, बैंक की पास बुक की कॉपी, किराएदार के लिए रसीद की पक्की रसीद।
राशन कार्ड का नवीनीकरण- समय-15 दिन, शुल्क-10 रुपये।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो पिक
राशन कार्ड संशोधन- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये।
राशन कार्ड समर्पण- समय-15 दिन, शुल्क-10 रुपये।
पारिवारिक लाभ योजना- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज - मृतक आयु प्रमाणपत्र, मृतक आश्रित फोटो, आश्रित की आयु का प्रमाणपत्र।
वृद्वावस्था पेंशन- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज - आवेदक का फोटो, आयु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड का नंबर।
वजीफा- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज - तहसील से जारी अभिभावक की आय का प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
शादी और बीमारी अनुदान- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज - आय, जाति, वर-वधू की आय का प्रमाणपत्र कॉपी, शादी की तिथि का प्रमाणपत्र और वर व वधू की फोटो।
अत्याचारों के बारे में शिकायत- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- एफआईआर की कॉपी, जाति प्रमाणपत्र।
विधवा पेंशन- समय-60 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- आय प्रमाणपत्र, आवेदक का फोटो, राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
महिलाओं की मदद- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 498ए के अंतर्गत मुकदमा या गुजारा भत्ता के मुकदमें की कॉपी, निवास प्रमाण पत्र की कॉपी।
दहेज उत्पीडन पर कानूनी मदद- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 498ए के अंतर्गत मुकदमा या गुजारा भत्ता के मुकदमें की कॉपी, निवास प्रमाण पत्र की कॉपी।
विधवा की बेटी की शादी के लिए अनुदान- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये।
विधवा विवाह- समय-30 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- आयु प्रमाण पत्र, पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र, भावी दंपत्ति की आय का प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी।
निशक्तजनों को कर्ज- समय-21 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज- आयु, निवास, जाति, आय, विकलांगता प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी।
निशक्तजन सहायता और उपकरण- समय-21 दिन, शुल्क-10 रुपये, दस्तावेज-आयु, निवास, जाति, आय, विकलांगता प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी।