फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2018: राहु के शतभिषा नक्षत्र पर लगेगा ग्रहण, इन राशि वालाें काे करेगा परेशान

Thu, 08 Feb 2018 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
चंद्रग्रहण के बाद 16 फरवरी 2018 को साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुम्भ राशि में लग रहा है। शतभिषा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
मेष- सूर्य ग्रहण से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
वृषभ- इस दौरान आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। थोड़ी बेचैनी हो रहेगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
मिथुन- लाभ और उन्नति की संभावना कम है। प्रेम संबंधों में तकरार पैदा हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा।
कर्क- यह समय आप पर भारी रहेगा। जीवन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अचानक धन हानि और मानहानि हो सकती है।


 

4 of 7
डेमो पिक
सिंह- किसी से साझेदारी है तो संभलकर काम करें। जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकती है, विशेष सावधानी रखें।
कन्या- आपके लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी है। शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। हर जगह से अच्छी खबर मिलेगी। सफलता प्राप्त होने से खुशी मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
तुला- नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। तनाव बढ़ने से परेशानी होगी- लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लिए भी सूर्यग्रहण उत्तम फल देने वाला है। सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि की संभावना है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
धनु- इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।
मकर- मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी कष्ट दे सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
कुंभ- मानसिक तनाव हावी रह सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है। तनाव न लें। शारीरिक कष्ट भी रह सकता है।
मीन- राशि पर सूर्यग्रहण का मिला-जुला असर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच-समझकर बोलें, परिवार में विवाद हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें