उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दहेज़ लोभी पति की एक ऐसी क्रूरता का मामला सामने आया है जिसके बारे में जिसने सुना वो दंग रह गया है।
विज्ञापन
2 of 10
पीड़िता अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
यहा एक पति ने दहेज़ की लालच में और अपनी साली से अपने छोटे भाई की शादी कराने के लिए अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाया और उसकी जमकर पिटायी कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
3 of 10
पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पीड़िता अब दर दर की ठोकरे खा रही है उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटी का दर्द देख पिता कई बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है।
4 of 10
बेटी का मजबूरन मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचे मां-बाप
- फोटो : अमर उजाला
बेटी किन्नर नही है इसको साबित करने के लिए मां और पिता ने लड़की का मेडिकल भी कराया। जिसमें यह प्रमाणित हो गया कि लड़की किन्नर नहीं है। लेकिन समाज में फ़ैल गई इस हवा को कैसे रोका जाए।
विज्ञापन
5 of 10
पीड़िता की मां का रो-रो कर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
अब दहेज़ खूब न मिलने पर लड़के बाले लड़की पर किन्नर जैसा आरोप लगाने का नया तरीका ईजाद कर चुके है। लड़की की मां अपनी बेटी का ये हाल देख कर बदहवास हो चुकी है। वह कई बार रोते-रोते बेहोश हो चुकी है।
विज्ञापन
6 of 10
पीड़िता की मां बेहोशी की हालत में
- फोटो : अमर उजाला
इस दर्द और पीड़ा के मारे परिवार वालों के हलक से एक निवाला तक नहीं उतर रहा। वहीं परिवार के छोटे-छोटे बच्चे अभी तक ये समझ ही नहीं पाए हैं कि आखिर हुआ क्या है। मां क्यों रोए जा रही है। ऐसे हालात में घर का चूल्हा तक नहीं जल रहा। कन्नौज कुढ़ीना निवासी सुभाष ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से और अपनी हैसियत से बढ़कर कानपूर देहात निवासी प्रदीप से बीती रात 13 मई को की थी।
विज्ञापन
7 of 10
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया की शादी के दो दिन बाद से उसके पति ने उसपर अपने घर से 50 हज़ार रुपये एक मोटरसाईकिल और एक भैंस लाने का कहा।
8 of 10
पीड़िता के पिता
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने कहा की मेरे पापा बड़े गरीब है वो इतना सारा दहेज़ नहीं दे सकते है तो पति प्रदीप ने उसकी जमकर पिटाई की। प्रदीप यही नहीं रुका उसने अपनी पत्नी पर किन्नर होने तक आरोप लगा दिया और उसको घर से भगा दिया।
9 of 10
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की माने तो प्रदीप अपने छोटे भाई की शादी उसकी छोटी बहन से करवाने और गलत नियत के तहत ये सब कर रहा है। पीड़िता रोती रही उसने अपने पति से अपना मेडिकल करवाने तक की बात कह डाली पर हवस और दहेज़ के लालच में पति प्रदीप ने अपनी पत्नी की एक न सुनी। जब वह घर से जाने को तैयार नहीं हुई तो पति प्रदीप अपनी पत्नी को लेकर उसके माइके में छोड़कर चला गया।
इस पर पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार में किसी ने भी ये सोचा तक नहीं था कि ये दिन देखने को मिलेंगे। अब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।