कानपुर में कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शहर के अधिकांश क्षेत्रों में नए साल 2021 का जश्न मनाया गया। कानपुर क्लब, स्टेटस क्लब और लैंडमार्क के अलावा बिठूर, रामादेवी केआसपास कई रिजार्ट में भी हैप्पी न्यू ईयर की पार्टी आयोजित की गई।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि जश्न अन्य वर्षों की अपेक्षा काफी फीका रहा। कुछ स्थानों पर 2020 जाओ, कोरोना जाओ, वेलकम 21 की लाइनों वाले गीत गाए गए। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में परिवार के साथ न्यू ईयर मनाया।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
कुछ होटलों और घरों के लॉन में लोगों की तरफ से निजी पार्टी भी रखी गई जिसमें लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ नए साल की खुशियां साझा कीं। कई आयोजन स्थलों पर प्रशासन की तरफ से गठित टीमों ने पड़ताल की।
4 of 5
कानपुर में नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की तरफ से ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाती रही। कानपुर होटल रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि इस बार आयोजन मुश्किल से 20 प्रतिशत जगहों पर ही हुआ। बाकी ने घरों में जश्न मनाया।
नये साल का जश्न मनाएं, होश न खोएं
नये साल पर हुड़दंग मचाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की भी नजर रहेगी। बाइक भगाने, तीन सवारी बैठने और हेलमेट-मास्क न लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में नये साल का जश्न मनाने में होश न खो बैठें।
ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के भी इंतजाम किए हैं।
शहर के मुख्य प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। रेव थ्री से कंपनी बाग और आर्य नगर चौराहे पर खास तौर पुलिस को एलर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि पुलिस की खासतौर पर नये साल की पार्टी करने वाले युवाओं पर नजर रहेगी। अगर शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी। वीआईपी रोड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए सिपाही तैनात रहेंगे।